
विजय कुमार बंसल हरिद्वार ब्यूरो
हरिद्वार श्रवण नाथ नगर स्थित श्री जगतगुरु उदासीन आश्रम का 55 वा वार्षिकोत्सव आश्रम के महंत परम पूज्य सुतीक्ष्ण मुनि महाराज के पतित पावन सानिध्य में श्री शिव महापुराण कथा का शुभारंभ हुआ इस अवसर पर एक भव्य शोभा यात्रा निकल गई इस अवसर पर बोलते हुए श्री महंत रवि देव वेदांताचार्य महाराज ने कहा भगवान हरि के द्वारा हरिद्वार में जो भी भक्त सच्चे मन से श्री शिव महापुराण जैसी पतित पावन कथा का श्रवण करता है उसके जीवन के सभी सकल संताप समाप्त हो जाते हैं उसके भाग्य का उदय हो जाता है और गुरुजनों के पावन वचनों की सार्थकता मनुष्य के मनुष्य जीवन को धन्य तथा सार्थक कर देती है इस अवसर पर बोलते हुए श्री महंत सुतीक्ष्ण मुनि महाराज ने कहा गुरु मनुष्य के सच्चे और सबसे बड़े मार्गदर्शक होते हैं गुरु मनुष्य के अंधकार भरे मस्तिष्क में ज्ञान का उदय कर उसके मनुष्य जीवन को सार्थक कर देते हैं









