रायबरेली में गूंजा हर-हर महादेव, शिव महापुराण कथा में पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


रायबरेली में गूंजा हर-हर महादेव, शिव महापुराण कथा में पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
रायबरेली / ऊंचाहार, 13 सितंबर।ऊंचाहार विधानसभा क्षेत्र के चड़रई टोल प्लाजा (बाबूगंज) के पास आयोजित सात दिवसीय महाशिवपुराण कथा में आज रविवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शामिल हुए।
कथा का आयोजन कैबिनेट मंत्री डॉ. मनोज कुमार पांडे द्वारा कराया जा रहा है। 11 सितंबर से 17 सितंबर तक चलने वाली इस कथा का वाचन प्रसिद्ध कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा (सीहोर वाले) कर रहे हैं।
मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट रहा। कार्यक्रम स्थल, हेलीपैड से लेकर आवागमन मार्गों तक सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद की गई। पुलिस-प्रशासन ने पार्किंग, पेयजल और यातायात के विशेष इंतजाम किए। सीएम योगी ने व्यास पीठ का आशीर्वाद लिया और श्रद्धालुओं को संबोधित किया।
इससे पहले 10 सितंबर को 50 हजार से अधिक महिलाओं ने गोकना घाट से गंगा जल भरकर भव्य कलश यात्रा निकाली थी, जिसमें हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा भी की गई थी। आयोजकों के अनुसार कथा स्थल पर लगभग 3 लाख श्रद्धालुओं के बैठने के लिए 3 विशाल पंडाल बनाए गए हैं।
मंत्री मनोज पांडे ने बताया कि आने वाले दिनों में प्रदेश की राज्यपाल, तेलंगाना के राज्यपाल और जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल सहित कई केंद्रीय मंत्री और राष्ट्रीय नेता भी कथा में शामिल होंगे।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

गणेशोत्सव पर्व प्रतिवर्ष हिंदी महिना भाद्रपद मास शुक्ल पक्ष चतुर्थी तिथि से शुरू होता है और दस दिनों…
पूरी खबर पढ़ें →
परसामलिक पुलिस ने 4 लोगों पर की निरोधात्मक कार्रवाई, भेजे गये न्यायालय परसा मलिक/ महराजगंज महराजगंज। शांति एवं…
पूरी खबर पढ़ें →
नौतनवा में पीस कमेटी की बैठक, त्योहारों पर शांति बनाए रखने की अपील नौतनवा/ महराजगंज महराजगंज। आगामी त्योहारों…
पूरी खबर पढ़ें →
करनैलगंज(गोण्डा) | 13 सितंबर 2026 कजरी तीज के धार्मिक पर्व पर करनैलगंज में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा।**…
पूरी खबर पढ़ें →
જય માં ઝુંડ ભવાની🚩 આજરોજ તારીખ:-૧૨/૯/૨૦૨૬ને શનિવાર ના રોજ વેરાવળ સમસ્ત ખારવા સમાજ ના પટેલ શ્રી જીતુભાઈ કુહાડા…
पूरी खबर पढ़ें →
*नारनौल में राधा नाम संकीर्तन की जगी धुन......* *नारनौल शहर में राधे नाम की प्रभात फेरी एवं लोगों…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।