Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Dhanbad

सदर अस्पताल में विशाल ओवेरियन सिस्ट का सफल ऑपरेशन

16 Sep 2026, 08:00 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
सदर अस्पताल में विशाल ओवेरियन सिस्ट का सफल ऑपरेशन - धनबाद, झारखंड

धनबाद के सदर अस्पताल में आज एक महिला मरीज के पेट में मौजूद अत्यंत बड़े ओवेरियन सिस्ट का सफलतापूर्वक ऑपरेशन कर उसे निकाल दिया गया।

अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ संजीव कुमार प्रसाद ने बताया कि पूनम देवी (44) पति राजू रविदास चांदितुडीह, मलकेरा, के चिकित्सकीय परीक्षण के दौरान सिस्ट का आकार लगभग 36 सप्ताह की पूर्ण-गर्भावस्था के बराबर प्रतीत हो रहा था। अल्ट्रासोनोग्राफी में इसे बड़े ओवेरियन सिस्टएडेनोमा के रूप में रिपोर्ट किया गया था।

बताया कि मरीज के अनुसार पिछले लगभग छह महीनों से उन्हें अपने पेट में धीरे-धीरे किसी गोलाकार गांठ या गेंद जैसी संरचना महसूस हो रही थी। समय के साथ पेट का आकार बढ़ने लगा तथा पेट फूलने की शिकायत भी होने लगी। जांच कराने पर पेट में एक बहुत बड़ा ओवेरियन सिस्ट पाए जाने के बाद मरीज ने उपचार के लिए सदर अस्पताल का रुख किया।

मरीज ने डॉ. संजीव कुमार प्रसाद, स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ, से परामर्श लिया। आवश्यक जांच तथा इमेजिंगकी जांच के बाद मरीज को ऑपरेशन के लिए तैयार किया गया। आज आवश्यक सभी जांच के पश्चात ऑपरेशन सफलतापूर्वक किया गया तथा विशाल ओवेरियन सिस्ट को निकाल दिया गया। ऑपरेशन के बाद मरीज की स्थिति संतोषजनक एवं सामान्य बताई गई है और वह चिकित्सकीय निगरानी में है।

उन्होंने बताया कि इस उपचार की एक महत्वपूर्ण विशेषता यह रही कि मरीज को आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत उपचार का लाभ प्राप्त हुआ। आयुष्मान कार्ड के माध्यम से मरीज को इस जटिल एवं बड़े ऑपरेशन के लिए आवश्यक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो सकी, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर परिवार को बड़ी राहत मिली।

सदर अस्पताल, धनबाद में लगातार विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाओं का विस्तार किया जा रहा है। अस्पताल का उद्देश्य है कि धनबाद एवं आसपास के क्षेत्रों के लोगों को सरकारी व्यवस्था के अंतर्गत गुणवत्तापूर्ण, सुलभ एवं किफायती चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध हों। सदर अस्पताल की चिकित्सकीय टीम ने कहा कि पेट का लगातार बढ़ना, पेट में गांठ महसूस होना अथवा लगातार पेट में तकलीफ़ जैसी शिकायतों को सामान्य मानकर नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। समय पर चिकित्सकीय परामर्श एवं आवश्यक जांच से ऐसी स्थितियों का समय रहते पता लगाया जा सकता है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की16 Sep

देर रात नगर ऊंटारी पुलिस का सघन एंटी क्राइम चेकिंग

नगर ऊंटारी (गढ़वा)। अपराध नियंत्रण, संदिग्ध गतिविधियों पर अंकुश लगाने और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने…

पूरी खबर पढ़ें →
₹2,000 से अधिक के UPI भुगतान पर 0.4% MDR लागू, 15 अक्टूबर से बदलेगा नियम। ग्राहकों को नहीं देना होगा शुल्क; बड़े व्यापारी भुगतानों पर लगेगा चार्ज, विपक्ष ने सरकार पर उठाए सवाल।
’दीयों की रोशनी में सजेगा कोरिया, 17 सितंबर को जलेंगे 1 लाख 21 हजार से अधिक ‘आशीर्वाद के दीये’’
Korea16 Sep

’दीयों की रोशनी में सजेगा कोरिया, 17 सितंबर को जलेंगे 1 लाख 21 हजार से अधिक ‘आशीर्वाद के दीये’’

ओपन थिएटर झुमका में 10 हजार दीयों से जगमगाएगा जिला स्तरीय आयोजन’ कोरिया 16 सितम्बर 2026/ सेवा संकल्प…

पूरी खबर पढ़ें →
*दीयों की रोशनी में सजेगा कोरिया, 17 सितंबर को जलेंगे 1 लाख 21 हजार से अधिक ‘आशीर्वाद के दीये*’’
Korea16 Sep

*दीयों की रोशनी में सजेगा कोरिया, 17 सितंबर को जलेंगे 1 लाख 21 हजार से अधिक ‘आशीर्वाद के दीये*’’

कोरिया 16 सितम्बर 2026/ सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को कोरिया जिले में ‘आशीर्वाद का दीया’…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!