मोहम्मदी (लखीमपुर खीरी)। भारतीय किसान क्रांति यूनियन जनपद लखीमपुर खीरी की टीम ने संगठन विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए मंगलवार, 22 सितंबर 2026 को तहसील मोहम्मदी में नवीन पदाधिकारियों की नियुक्ति की।
संगठन द्वारा मोहम्मद इकरार को ब्लॉक अध्यक्ष मोहम्मदी तथा श्री अखिलेश कुमार गुप्ता को नगर प्रमुख के पद पर नियुक्त किया गया। पदाधिकारियों की नियुक्ति पर संगठन के कार्यकर्ताओं ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।
भारतीय किसान क्रांति यूनियन की ओर से नवनियुक्त पदाधिकारियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विश्वास व्यक्त किया गया कि वे पूरी कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ संगठन को मजबूत करने तथा किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने में अपना योगदान देंगे।
संगठन पदाधिकारियों ने कहा कि नए दायित्वों के साथ संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत किया जाएगा तथा किसानों एवं आमजन से जुड़े मुद्दों को उचित मंच तक पहुंचाने का प्रयास जारी रहेगा।