Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Sagar

एक अंक के फेर में ₹1.87 लाख की टैक्स डिमांड? नगर पालिका मकरोनिया को सात दिन का नोटिस

23 Sep 2026, 01:39 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
एक अंक के फेर में ₹1.87 लाख की टैक्स डिमांड? नगर पालिका मकरोनिया को सात दिन का नोटिस - सागर, मध्य प्रदेश

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * मकरोनिया नगर पालिका के संपत्ति कर रिकॉर्ड को लेकर एक मामला सामने आया है, जिसमें मनी_सिंह_गुरोन (MSG) के नाम करीब ₹1.87 लाख की टैक्स डिमांड जारी किए जाने पर आपत्ति दर्ज कराई गई है। MSG की ओर से अधिवक्ता अभिनव श्रीवास्तव ने नगर पालिका के मुख्य नगरपालिका अधिकारी और संपत्ति कर/राजस्व अधिकारी को रजिस्टर्ड कानूनी नोटिस भेजकर मांग को निरस्त करने, रिकॉर्ड की जांच कराने और आवश्यक सुधार की मांग की है।

नोटिस में नगर_पालिका के रिकॉर्ड का हवाला देते हुए कहा गया है कि प्रॉपर्टी आईडी 1003829713 के आधार पर मनी सिंह के नाम वित्तीय वर्ष 2025-26 में ₹1,74,541 और वर्ष 2026-27 तक कुल ₹1,87,479 संपत्ति कर बकाया दर्शाया गया है। नोटिस के मुताबिक, कर जमा नहीं होने पर कुर्की की कार्रवाई और समाचार पत्र में नाम प्रकाशित करने की चेतावनी भी दी गई थी।

इसी प्रक्रिया पर अब संबंधित पक्ष ने कानूनी आपत्ति दर्ज कराई है। मनी सिंह गुरोन की ओर से नोटिस में दावा किया गया है कि जिस संपत्ति पर यह कर मांग दर्शाई गई है, वह उनके नाम पर दर्ज ही नहीं है।

नोटिस के अनुसार संबंधित संपत्ति प्रॉपर्टी आईडी 1003829712 के तहत उनकी माता डॉ. त्रिपत कौर के नाम दर्ज है और इसके लिए 7 मार्च 2026 को ₹40,650 संपत्ति कर जमा किया जा चुका है।

ऐसे में एक ही संपत्ति के संबंध में रिकॉर्ड और कर निर्धारण की स्थिति को लेकर सवाल उठाए गए हैं। मामले में सबसे अहम बिंदु दोनों प्रॉपर्टी आईडी का है।

नोटिस के अनुसार दोनों आईडी 1003829712 और 1003829713 में सिर्फ एक अंक का अंतर है। संबंधित पक्ष का कहना है कि पते भी लगभग समान हैं।

इसी आधार पर नगर पालिका के रिकॉर्ड में संभावित गलत प्रविष्टि, लिपकीय त्रुटि या अन्य रिकॉर्ड संबंधी विसंगति की जांच की मांग की गई है। हालांकि, इन दावों की पुष्टि नगर पालिका के आधिकारिक जवाब के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

कानूनी नोटिस में नगर पालिका को सात दिन का समय देते हुए मनी सिंह के नाम जारी कर मांग को निरस्त करने, रिकॉर्ड दुरुस्त करने और लिखित रूप से इसकी जानकारी देने की मांग की गई है। नोटिस में यह भी कहा गया है कि निर्धारित अवधि में कार्रवाई नहीं होने पर संबंधित विभाग, कलेक्टर और आयुक्त सागर संभाग के समक्ष शिकायत के साथ सक्षम न्यायालय में सिविल एवं आपराधिक कार्रवाई की जाएगी।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

जोधपुर शहर कांग्रेस कमिटी अन्य पिछड़ा विभाग द्व्रारा महामहिम राष्ट्रपति मुर्मू के नाम दिया ज्ञापन
Jodhpur23 Sep

जोधपुर शहर कांग्रेस कमिटी अन्य पिछड़ा विभाग द्व्रारा महामहिम राष्ट्रपति मुर्मू के नाम दिया ज्ञापन

जोधपुर : भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ओबीसी विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अनिल जय हिंद एवं राजस्थान प्रदेश कांग्रेस…

पूरी खबर पढ़ें →
करौली में जयपुर डिस्कॉम, हिण्डौन सिटी के टेक्नीशियन प्रथम (सहायक स्टोर कीपर) 8,000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्ता
Karauli23 Sep

करौली में जयपुर डिस्कॉम, हिण्डौन सिटी के टेक्नीशियन प्रथम (सहायक स्टोर कीपर) 8,000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्ता

करौली : ए.सी.बी. मुख्यालय के निर्देश पर ए.सी.बी. इकाई करौली द्वारा आज कार्रवाई करते हुए श्री जगदीश बैरवा,…

पूरी खबर पढ़ें →
भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की संयुक्त जिला स्तरीय बैठक संपन्न।
Sagar23 Sep

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की संयुक्त जिला स्तरीय बैठक संपन्न।

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की संयुक्त जिला स्तरीय बैठक संपन्न सागर। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में सोमवार…

पूरी खबर पढ़ें →
अलवर की पंचायत समिति कठूमर में सहायक अभियंता 25,000 रुपये एवं कनिष्ठ अभियंता 10,000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार
Alwar23 Sep

अलवर की पंचायत समिति कठूमर में सहायक अभियंता 25,000 रुपये एवं कनिष्ठ अभियंता 10,000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

अलवर : ए.सी.बी. मुख्यालय के निर्देश पर ए.सी.बी. चौकी भिवाड़ी द्वारा आज कार्रवाई करते हुए आरोपी श्री शिवराम,…

पूरी खबर पढ़ें →
18 महीने से मानदेय न मिलने पर ग्राम रोजगार सेवकों ने दी कलम बंद हड़ताल की चेतावनी
Kanpur Dehat23 Sep

18 महीने से मानदेय न मिलने पर ग्राम रोजगार सेवकों ने दी कलम बंद हड़ताल की चेतावनी

रसूलाबाद (कानपुर देहात): विकास खण्ड रसूलाबाद में मनरेगा और वीबीजीरामजी योजना के तहत कार्यरत ग्राम रोजगार सेवकों एवं…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!