अवैध खनन पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई गांव भगंव़ो पहाड़ से तीन ट्रैक्टर ट्राली जब
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


अवैध खनन पर पुलिस की कार्रवाई, गांव भंगवो पहाड़ से 3 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त।
तावड़ू। नूंह जिले में अवैध खनन को रोकने के लिए पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन के निर्देश पर एंटी व्हीकल थेफ्ट और माइनिंग स्टाफ की संयुक्त टीम ने थाना रोजका मेव क्षेत्र के गांव भंगवो के अरावली पहाड़ी क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए अवैध खनन में संलिप्त तीन ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को जब्त किया है।
नूंह पुलिस प्रवक्ता से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को खरक जलालपुर,भंगवो और चाहल्का अरावली क्षेत्र में अवैध खनन की सूचना मिली थी। इस पर एसपी के निर्देश पर एवीटी स्टाफ रोजका मेव की टीम मौके पर पहुंची। मौके पर अवैध खनन में लगे तीन ट्रैक्टर-ट्रॉली मिले जिन्हें जब्त कर लिया गया। उनके खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालान की कार्रवाई की गई है और वाहनों को थाना रोजका मेव परिसर में खड़ा कराया गया है। आगामी कार्रवाई के लिए खनन विभाग को भी सूचना दे दी गई है।
उन्होंने बताया कि अरावली क्षेत्र में अवैध खनन को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और पुलिस की टीमें लगातार निगरानी व कार्रवाई कर रही हैं।
बता दें कि लंबे समय से अरावली से लगते गांवों चाहल्का, खरक जलालपुर और आसपास के क्षेत्र में रात के समय अवैध खनन की शिकायतें सामने आ रही थीं, जिसको लेकर यह कार्रवाई की गई है।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

निजामपुर-कालरपुरी सड़क पर तीन साल से जलभराव, ग्रामीण परेशान। तावड़ू। निजामपुर गांव से कालरपुरी जाने वाली मार्केट कमेटी…
पूरी खबर पढ़ें →
# 🚨 हाल-ए-मुजफ्फरनगर! मॉर्निंग वॉक से लौट रही महिला को अज्ञात युवक ने पीछे से पकड़ा, CCTV में…
पूरी खबर पढ़ें →
सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * थाना बड़ा एवं विनायका क्षेत्र में जहरीली शराब…
पूरी खबर पढ़ें →
વૃંદાવન નગર સોસાયટી, મધુરમ બાયપાસ, જુનાગઢના રહેવાસી કરશનભાઇ ઘેલાભાઇ સોલંકી (પ્રજાજન) રૂ.૩,૫૦,૦૦૦/- ની લાંચ લેતા ઝડપાયા. ફરિયાદીના ભત્રીજા…
पूरी खबर पढ़ें →
# 🚨⚖️ विशेष कानूनी खुलासा | मिशनरी संपत्तियों के विवाद में FIR का बड़ा रिकॉर्ड सामने! जॉन ऑगस्टाइन…
पूरी खबर पढ़ें →
# 🚨सहारनपुर| सांसद आवास के पास चोरों का आतंक! अमन विहार कॉलोनी में लगातार चोरी से दहशत ##…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।