अवैध शराब के विरुद्ध कार्रवाई,80 पाव DCR सागर गोल्ड ग्रेन व्हिस्की, कुल 14 लीटर कीमत ₹9,600 की अवैध शराब जब्त
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 *पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं एसडीओपी प्रकाश मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना रहली पुलिस द्वारा अवैध शराब के निर्माण, परिवहन एवं विक्रय के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 22.09.2026 को थाना रहली पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि सुनार नदी पुल के पास मादरा रोड, रहली पर एक व्यक्ति बोरी में अवैध शराब लेकर खड़ा है।
सूचना की तस्दीक एवं वैधानिक कार्रवाई हेतु पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर दबिश दी गई। मौके से एक व्यक्ति को पकड़ा गया, जिसने पूछताछ में अपना नाम अजय पिता पुरुषोत्तम पटेल, उम्र 32 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 07, रहली बताया।
पुलिस टीम द्वारा आरोपी के कब्जे से DCR सागर गोल्ड ग्रेन व्हिस्की के 80 पाव, कुल 14 लीटर, कीमत ₹9,600 की अवैध शराब बरामद कर विधिवत जप्त की गई। मामले में थाना रहली में अपराध क्रमांक 649/2026, धारा 34(1), 42 आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
विवेचना के दौरान आरोपी अजय पटेल से पूछताछ में शराब उपलब्ध कराने के संबंध में जानकारी प्राप्त हुई कि शराब ठेकेदार मनोज पटेल द्वारा शराब बिक्री हेतु उपलब्ध कराई गई थी। प्राप्त जानकारी के आधार पर शराब ठेकेदार के विरुद्ध धारा 42 आबकारी अधिनियम के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई है।
थाना रहली पुलिस द्वारा अवैध शराब के निर्माण, परिवहन एवं विक्रय के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। अवैध शराब के संबंध में प्राप्त होने वाली प्रत्येक सूचना पर तत्काल वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

अवैध खनन पर पुलिस की कार्रवाई, गांव भंगवो पहाड़ से 3 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त। तावड़ू। नूंह जिले में अवैध…
पूरी खबर पढ़ें →
# 🚨 हाल-ए-मुजफ्फरनगर! मॉर्निंग वॉक से लौट रही महिला को अज्ञात युवक ने पीछे से पकड़ा, CCTV में…
पूरी खबर पढ़ें →
भिंड,गोरमी - गोरमी में कैबिनेट मंत्री श्री राकेश शुक्ला ने नगर के धार्मिक सुप्रसिद्ध जल विहार मेला का…
पूरी खबर पढ़ें →
सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * मकरोनिया नगर पालिका के संपत्ति कर रिकॉर्ड को…
पूरी खबर पढ़ें →
सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 *सोशल मीडिया पर वायरल हुए ऑडियो के मामले में…
पूरी खबर पढ़ें →
सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * थाना बड़ा एवं विनायका क्षेत्र में जहरीली शराब…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।