Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Chittorgarh

राजगढ़ में दो दिवसीय क्लस्टर स्तरीय कार्यशाला आयोजित, अंग्रेजी-गणित शिक्षण को लेकर हुआ मंथन

26 Sep 2026, 12:50 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
राजगढ़ में दो दिवसीय क्लस्टर स्तरीय कार्यशाला आयोजित, अंग्रेजी-गणित शिक्षण को लेकर हुआ मंथन - CHITTORGARH, राजस्थान

रिपोर्टर दुर्गालाल बोहरा

बेगू / राजगढ़। संकुल केंद्र राजगढ़ में आयोजित दो दिवसीय क्लस्टर स्तरीय कार्यशाला के द्वितीय दिवस अंग्रेजी एवं गणित विषय को लेकर द्वितीय समूह की क्लस्टर कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में शिक्षकों ने विद्यार्थियों के शैक्षणिक स्तर को बेहतर बनाने तथा प्रभावी शिक्षण पद्धतियों को लेकर विस्तार से चर्चा की।

कार्यशाला का मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कन्हैया लाल धाकड़ ने निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यशाला में संचालित गतिविधियों की जानकारी लेते हुए राज्य सरकार की ओर से संचालित विभिन्न शैक्षणिक कार्यक्रमों एवं योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की जानकारी दी। उन्होंने शिक्षकों से विद्यार्थियों के शैक्षणिक स्तर में सुधार के लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने का आह्वान किया।

प्रधानाचार्य बंशीलाल मीणा ने बताया कि कार्यशाला में चार पीईईओ क्षेत्रों के 30 संभागों ने भाग लिया। कार्यशाला के दौरान विद्यार्थियों के शैक्षणिक स्तर को बढ़ाने के उद्देश्य से आगामी पाठ योजनाओं एवं शिक्षण गतिविधियों पर चर्चा की गई। शिक्षकों ने अपने अनुभव साझा करते हुए कक्षा शिक्षण को अधिक प्रभावी बनाने के विभिन्न तरीकों पर विचार-विमर्श किया।

क्लस्टर प्रभारी मनोज कुमार बोहरा ने बताया कि कार्यशाला के एजेंडे के अनुरूप विद्या प्रवेश, रेमेडियल वर्कबुक, एट ग्रेड वर्कबुक, मेगा पीटीएम, निपुण मेला, ORF, मिशन पढ़ो राजस्थान, निपुण अभिभावक कैलेंडर, FLN मैटर सहित विभिन्न शैक्षणिक कार्यक्रमों पर चर्चा की गई। साथ ही आगामी पाठ योजनाओं को लेकर भी शिक्षकों के साथ मंथन किया गया।

कार्यशाला में शिक्षकों ने विभिन्न गतिविधियों में भाग लेकर विद्यार्थियों के सीखने के स्तर में सुधार, बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान को मजबूत करने तथा नई शिक्षण गतिविधियों को कक्षा में प्रभावी ढंग से लागू करने पर विचार साझा किए।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Jodhpur26 Sep

सिवाची गेट बकरा मंडी पर पानी को लेकर जनता परेशान, नही पहुंचे जलदाय विभाग अधिकारी

जोधपुर : सिवाची गेट बकरा मंडी में पानी को लेकर जनता परेशान, वाटर बॉक्स के अधिकारी अब तक…

पूरी खबर पढ़ें →
ए.सी.बी. स्पेशल यूनिट बीकानेर द्वारा विकास अधिकारी को 8 लाख 14 हजार रुपये की संदिग्ध राशि सहित किया डिटेन
Bikaner26 Sep

ए.सी.बी. स्पेशल यूनिट बीकानेर द्वारा विकास अधिकारी को 8 लाख 14 हजार रुपये की संदिग्ध राशि सहित किया डिटेन

बीकानेर : भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, राजस्थान के महानिदेशक श्री गोविन्द गुप्ता के निर्देश पर ए.सी.बी. चौकी स्पेशल यूनिट…

पूरी खबर पढ़ें →
आंगन मिलन सेवा में महिलाओं का सम्मान, गोद भराई व अन्नप्राशन की रस्में
Jhalawar26 Sep

आंगन मिलन सेवा में महिलाओं का सम्मान, गोद भराई व अन्नप्राशन की रस्में

सूमर। कस्बे में शुक्रवार को राजस्थान सरकार के विकसित भारत-जन सेवा अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम…

पूरी खबर पढ़ें →
आंगन मिलन सेवा के माध्यम से आंगनवाड़ी केंद्र बने जनसहभागिता और सम्मान के केंद्र
Pali26 Sep

आंगन मिलन सेवा के माध्यम से आंगनवाड़ी केंद्र बने जनसहभागिता और सम्मान के केंद्र

आंगन मिलन सेवा के माध्यम से आंगनवाड़ी केंद्र बने जनसहभागिता और सम्मान के केंद्र पाली, 25 सितम्बर 2026।…

पूरी खबर पढ़ें →
रियांबड़ी नगर पालिका के उपाध्यक्ष जगदीश सैनी ने विधि-विधान से ग्रहण किया पदभार
Nagaur26 Sep

रियांबड़ी नगर पालिका के उपाध्यक्ष जगदीश सैनी ने विधि-विधान से ग्रहण किया पदभार

रियांबड़ी। नगर पालिका के नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष जगदीश सैनी ने शुक्रवार को विधि-विधान एवं पूजा-अर्चना के साथ नगर पालिका…

पूरी खबर पढ़ें →
राइफल शूटिंग में ग्लोबल स्कूल के चार निशानेबाजों ने जीते रजत पदक जिला स्तरीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन, चारों का राज्य स्तर पर चयन
Jhalawar25 Sep

राइफल शूटिंग में ग्लोबल स्कूल के चार निशानेबाजों ने जीते रजत पदक जिला स्तरीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन, चारों का राज्य स्तर पर चयन

खानपुर। 70वीं जिला स्तरीय राइफल शूटिंग प्रतियोगिता 2026-27 में ग्लोबल इंग्लिश मीडियम स्कूल, खानपुर के निशानेबाजों ने शानदार…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!