Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Moradabad

कांठ के मुद्दों को लेकर सांसद आदित्य यादव से मिलीं बीना बिश्नोई

26 Sep 2026, 09:42 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
कांठ के मुद्दों को लेकर सांसद आदित्य यादव से मिलीं बीना बिश्नोई - MORADABAD, उत्तर प्रदेश

कांठ से समाजवादी पार्टी की महिला प्रकोष्ठ की विधानसभा अध्यक्ष बीना बिश्नोई ने बदायूं पहुंचकर सपा सांसद आदित्य यादव से मुलाकात की। इस दौरान मुरादाबाद जिले और कांठ विधानसभा क्षेत्र से जुड़े राजनीतिक, सामाजिक एवं क्षेत्रीय मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।

 

बीना बिश्नोई ने सांसद को कांठ विधानसभा क्षेत्र की मौजूदा स्थिति, पार्टी संगठन की गतिविधियों और कार्यकर्ताओं से जुड़े विषयों की जानकारी दी। उन्होंने क्षेत्र में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने तथा कार्यकर्ताओं और जनता के बीच लगातार संवाद बनाए रखने पर जोर दिया। मुलाकात के दौरान महिला संगठन की सक्रियता, कार्यकर्ताओं की भूमिका और आगामी राजनीतिक गतिविधियों को लेकर भी विचार-विमर्श हुआ। बीना बिश्नोई ने क्षेत्र की जनता से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने तथा संगठनात्मक गतिविधियों को और गति देने से संबंधित विषय सांसद के समक्ष रखे।

 

सांसद आदित्य यादव ने भी कांठ विधानसभा क्षेत्र की राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों की जानकारी ली। दोनों के बीच संगठन को मजबूत करने के साथ कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने को लेकर चर्चा हुई। बीना बिश्नोई ने कहा कि जनता से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने के साथ कार्यकर्ताओं और आमजन के बीच लगातार संवाद जरूरी है। संगठन को मजबूत करने के लिए क्षेत्र में सक्रिय रहकर जनता के बीच पहुंचना उनकी प्राथमिकता है।

 

Report: Pankaj Kumar, Kanth ✍️

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

जबर गणेश के विसर्जन यात्रा में श्रद्धालु का उमड़ा जनसैलाब
Jhansi26 Sep

जबर गणेश के विसर्जन यात्रा में श्रद्धालु का उमड़ा जनसैलाब

जबर गणेश के विसर्जन यात्रा में श्रद्धालु का उमड़ा जनसैलाब बरुआसागर (झाँसी) जनपद सहित बुंदेलखंड क्षेत्र में चर्चित…

पूरी खबर पढ़ें →
गोंडा(करनैलगंज): दलदल बना समय थान चौराहा, आधा दर्जन गांवों का संपर्क टूटा, विधायक के आश्वासन पर टिकी जनता की आस
Gonda26 Sep

गोंडा(करनैलगंज): दलदल बना समय थान चौराहा, आधा दर्जन गांवों का संपर्क टूटा, विधायक के आश्वासन पर टिकी जनता की आस

कर्नलगंज (गोंडा)गोंडा जिले के कर्नलगंज विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाला समय थान चौराहा इन दिनों अपनी बदहाली…

पूरी खबर पढ़ें →
BREAKING गंगा एक्सप्रेस-वे पर भाजपा विधायक चंद्रपाल लोधी का एक्सीडेंटः बुलंदशहर में फॉर्च्यूनर बेकाबू होकर पोल से टकराई; MLA दिल्ली एम्स में भर्ती
Bijnor26 Sep

BREAKING गंगा एक्सप्रेस-वे पर भाजपा विधायक चंद्रपाल लोधी का एक्सीडेंटः बुलंदशहर में फॉर्च्यूनर बेकाबू होकर पोल से टकराई; MLA दिल्ली एम्स में भर्ती

बुलंदशहर में डिबाई सीट से भाजपा विधायक चंद्रपाल सिंह लोधी का शनिवार शाम एक्सीडेंट हो गया। गंगा एक्सप्रेस-वे…

पूरी खबर पढ़ें →
बिजनौर : शादी का दबाव बनाने पर शादीशुदा गर्लफ्रेंड को मार डाला,बच्ची का गला भी दबाया
Bijnor26 Sep

बिजनौर : शादी का दबाव बनाने पर शादीशुदा गर्लफ्रेंड को मार डाला,बच्ची का गला भी दबाया

बिजनौर में अधजली महिला की लाश मिलने का खुलासा शनिवार को हुआ। पुलिस ने हत्या के आरोप में…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!