Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Moradabad

कांठ की उपजिलाधिकारी ने पोलिंग बूथों का किया सत्यापन, दिए निर्देश

30 Sep 2026, 12:57 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
IMG 20260929 WA00972

कांठ में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में उपजिलाधिकारी स्निग्धा चतुर्वेदी ने कांठ विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मतदान केंद्रों और पोलिंग बूथों का स्थलीय सत्यापन किया। उन्होंने बूथों पर उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं का जायजा लेते हुए व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।

 

उपजिलाधिकारी ने गांव लदावली, सेरुआ धर्मपुर, गोपालपुर नथता नंगला उर्फ कोकरपुर, अगवानपुर, पाकबड़ा और मंगूपुरा समेत विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचकर मतदान केंद्रों के पोलिंग बूथों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मतदान केंद्रों तक आने-जाने के रास्ते, रैंप, खिड़की-दरवाजे, पेयजल, बिजली, फर्नीचर, भवन की स्थिति सहित अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली।

 

उन्होंने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को मतदान केंद्रों पर आवश्यक सुविधाएं समय से उपलब्ध कराने तथा कमियों को दूर करने के निर्देश दिए। उन्होंने ने कहा कि मतदान प्रक्रिया को सुचारू रूप संपन्न कराने के लिए सभी पोलिंग बूथों पर आवश्यक व्यवस्थाएं दुरुस्त रहनी चाहिए। उन्होंने बूथों के सत्यापन के लिए तहसीलदार, नायब तहसीलदार, सीओ चकबंदी, खंड विकास अधिकारी आदि को निर्देश दिए हैं।

 

Report: Pankaj Kumar, Kanth ✍️ 

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

सीधी छुहिया घाटी में ओडिशा पुलिस टीम पर हमला, NDPS आरोपी को छुड़ाकर फरार हुए बदमाश चार लग्जरी वाहनों में पहुंचे हमलावरों ने पुलिस वाहन को घेरा, स्प्रे डालकर किया हमला; फायरिंग और म
बिधूना-दिबियापुर मार्ग पर घटिया सड़क निर्माण को लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश
Auraiya29 Sep

बिधूना-दिबियापुर मार्ग पर घटिया सड़क निर्माण को लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश

​बिधूना, औरैया (उत्तर प्रदेश): जनपद के बिधूना क्षेत्र में लोक निर्माण विभाग (PWD) की कार्यशैली पर गंभीर सवाल…

पूरी खबर पढ़ें →
व्यस्त दिनचर्या के बीच सेहत के लिए एक घंटा, नेहरू पार्क में निःशुल्क योगाभ्यास
Surajpur29 Sep

व्यस्त दिनचर्या के बीच सेहत के लिए एक घंटा, नेहरू पार्क में निःशुल्क योगाभ्यास

सूरजपुर / सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जिला प्रशासन की पहल पर कलेक्टर श्रीमती रेना जमील के मार्गदर्शन…

पूरी खबर पढ़ें →
मऊ जिले के एक महान शिक्षक के अकास्मिक मौत से मऊ में शोक की लहर
Mau29 Sep

मऊ जिले के एक महान शिक्षक के अकास्मिक मौत से मऊ में शोक की लहर

मऊ जनपद मे घोसी ब्लाक के जूनियर हाईस्कूल धरौली के प्रधानाध्यापक जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष और…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!