Sonbhadra
खेल-खेल में चार वर्षीय मासूम ने पकड़ लिया जहरीला करैत सांप
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


खेल-खेल में चार वर्षीय मासूम ने पकड़ लिया जहरीला करैत सांप
रोने की आवाज सुनकर दौड़ी मां तो बच्ची के हाथ में था सांप, सीएचसी दुद्धी में उपचार जारी
दुद्धी सोनभद्र(राकेश कुमार कन्नौजिया)_कोतवाली क्षेत्र के गुलालझरिया गांव में मंगलवार की देर शाम उस समय हड़कंप मच गया, जब घर के आंगन में खेल रही चार वर्षीय मासूम बच्ची ने अनजाने में एक जहरीले करैत सांप को हाथ से पकड़ लिया। बच्ची के रोने की आवाज सुनकर मौके पर पहुंची मां ने जब उसके हाथ में सांप देखा तो वह घबरा गई।
परिजनों ने तत्काल बच्ची को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उसका इलाज जारी है। परिजनों के अनुसार, राजेश कुमार की चार वर्षीय पुत्री नीतू कुमारी मंगलवार की देर शाम घर के आंगन में खेल रही थी।
इसी दौरान बच्ची की नजर वहां मौजूद करैत सांप पर पड़ी और उसने खेल-खेल में उसे हाथ से पकड़ लिया। कुछ ही देर बाद बच्ची के रोने की आवाज सुनकर उसकी मां बदहवास हालत में वहां पहुंची।
मां ने देखा कि बच्ची के हाथ में सांप था। मां को अपनी ओर आता देख बच्ची ने सांप को झटककर दूर फेंक दिया और लगातार रोने लगी।
सांप के जहरीला होने और बच्ची को काटे जाने की आशंका से परिजनों में अफरा-तफरी मच गई। परिजनों ने तत्काल 108 एंबुलेंस सेवा से संपर्क किया, लेकिन एंबुलेंस उपलब्ध नहीं हो सकी।
इसके बाद परिजनों ने बिना समय गंवाए निजी साधन से बच्ची को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी पहुंचाया। सीएचसी में चिकित्सकों ने बच्ची की जांच करने के बाद डॉ.
सुनील कुमार की देखरेख में उपचार शुरू किया। अस्पताल स्टाफ की ओर से बच्ची के स्वास्थ्य पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।
घटना के बाद से परिजन भी बच्ची के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हैं।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

साफ-सफाई के बहाने महिला से ढाई लाख के जेवर उड़ाए चांदी की पायल साफ कर पहले जीता भरोसा,…
पूरी खबर पढ़ें →
कपड़े धोने और नहाने के दौरान पैर फिसलने से हुआ हादसा, बचाने पहुंचीं बालिकाएं भी गहरे पानी में…
पूरी खबर पढ़ें →
संविदा एएनएम संघ के आह्वान पर विभिन्न मांगों को लेकर लखनऊ में चल रहे धरना-प्रदर्शन के समर्थन में…
पूरी खबर पढ़ें →
कांठ में 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र कांठ और रसूलपुर को पोषित करने वाली 33 केवी लाइन पर एक…
पूरी खबर पढ़ें →
कांठ तहसील के नयागांव अकबरपुर चैदरी में भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) की ओर से पंचायत का आयोजन किया…
पूरी खबर पढ़ें →
रोहिना रीपा भवन में घंटों चली पूछताछ, आपसी विवाद के चलते पूरी नहीं हो सकी जांच; पीआरपी को…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।