Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Sonbhadra

साफ-सफाई के बहाने महिला से ढाई लाख के जेवर उड़ाए

01 Oct 2026, 06:35 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
साफ-सफाई के बहाने महिला से ढाई लाख के जेवर उड़ाए - SONBHADRA, उत्तर प्रदेश

साफ-सफाई के बहाने महिला से ढाई लाख के जेवर उड़ाए
चांदी की पायल साफ कर पहले जीता भरोसा, पानी लेने गई महिला तो बाइक से फरार हुए ठग; सीसीटीवी में कैद हुई तस्वीर
दुद्धी सोनभद्र(राकेश कुमार कन्नौजिया)_कस्बे के वार्ड नंबर आठ में बुधवार दोपहर बर्तन और आभूषण साफ करने के बहाने पहुंचे दो बाइक सवार ठग एक महिला को झांसा देकर करीब ढाई लाख रुपये के सोने के जेवर लेकर फरार हो गए। आरोपियों ने पहले चांदी की पायल साफ कर महिला का भरोसा जीता और इसके बाद सोने के झुमके व चेन सफाई के लिए ले लिए।

घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पास के मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में दोनों संदिग्धों की तस्वीरें कैद हुई हैं।

जानकारी के अनुसार, वार्ड नंबर आठ निवासी जय सिंह की पत्नी सुनैना देवी बुधवार दोपहर करीब 12 बजे घर पर थीं। इसी दौरान बाइक सवार दो युवक बर्तन और आभूषण साफ करने की बात कहते हुए उनके घर पहुंचे।

दोनों ने महिला को अपने झांसे में लेने के लिए पहले चांदी की पायल साफ करके वापस कर दी। पायल चमकती देखकर महिला को उन पर भरोसा हो गया।

इसके बाद सुनैना देवी ने अपने कानों के सोने के झुमके की एक जोड़ी और गले में पहनी सोने की चेन, जिसका वजन एक भर से अधिक बताया गया है, सफाई के लिए दोनों युवकों को दे दी। जेवर हाथ में आते ही आरोपियों ने महिला से कहा कि इन्हें धोने के लिए घर के अंदर से पानी लेकर आएं।

महिला जैसे ही पानी लेने घर के भीतर गईं, दोनों युवक जेवर लेकर बाइक से तेजी से फरार हो गए। कुछ देर बाद जब महिला वापस लौटीं तो दोनों युवक मौके से गायब थे।

यह देखकर उन्होंने शोर मचाया और आसपास के लोगों को घटना की जानकारी दी, लेकिन तब तक आरोपी काफी दूर निकल चुके थे। घटना के बाद आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई, जिसमें दोनों संदिग्ध बाइक से जाते हुए दिखाई दे रहे हैं।

पीड़िता सुनैना देवी ने घटना के संबंध में पुलिस क्षेत्राधिकारी विनय प्रभाकर साहनी को लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान और तलाश में जुटी है।

हालांकि, समाचार लिखे जाने तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी थी। लगातार घटनाओं से लोगों में चिंता
दुद्धी कस्बे में चोरी और ठगी की घटनाओं को लेकर स्थानीय लोगों में चिंता का माहौल है।

लोगों का कहना है कि बाहरी लोगों के फेरी या सफाई के नाम पर घरों तक पहुंचने की घटनाओं पर निगरानी बढ़ाई जानी चाहिए। पुलिस से आरोपियों की जल्द पहचान कर गिरफ्तारी किए जाने की मांग की गई है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

कांठ में मांगों को ले संविदा एएनएमों ने चिकित्सा अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
Moradabad01 Oct

कांठ में मांगों को ले संविदा एएनएमों ने चिकित्सा अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

संविदा एएनएम संघ के आह्वान पर विभिन्न मांगों को लेकर लखनऊ में चल रहे धरना-प्रदर्शन के समर्थन में…

पूरी खबर पढ़ें →
लाखो की कथित मांग के आरोपों पर जांच करने पहुंची टीम, महिलाओं ने खोली शिकायतों की परत
Sarangarh-Bilaigarh30 Sep

लाखो की कथित मांग के आरोपों पर जांच करने पहुंची टीम, महिलाओं ने खोली शिकायतों की परत

रोहिना रीपा भवन में घंटों चली पूछताछ, आपसी विवाद के चलते पूरी नहीं हो सकी जांच; पीआरपी को…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!