Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Nuh

तावडू में बोले पूर्व मुख्यमंत्री हुड्डा अब बेल्ट पेपर से हो चुनाव।

02 Oct 2026, 09:33 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
तावडू में बोले पूर्व मुख्यमंत्री हुड्डा अब बेल्ट पेपर से हो चुनाव। - नूँह, हरियाणा

तावडू में बोले पूर्व मुख्यमंत्री हुड्डा – अब बैलेट पेपर से हो चुनाव, वोट चोरी आगे से नहीं होगी, राहुल गांधी ने चोर को पकड़ लिया।

तावडू। नूंह जिले के हिस्से और गुरुग्राम की सोहना विधानसभा में तावडू खंड के रामलीला मैदान में शुक्रवार को गांधी जयंती के अवसर पर खंड स्तरीय कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। तावडू ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रज्जू उर्फ राजेश सहरावत के नेतृत्व में आयोजित इस सम्मेलन में हरियाणा विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
सम्मेलन को संबोधित करते हुए भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने भाजपा सरकार और चुनाव आयोग पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग की पोल खुल गई है। ईवीएम में जो गड़बड़ी होती थी, उसे राहुल गांधी ने पकड़ लिया है, चोर को भी पकड़ लिया है और अब आगे से चुनाव में वोट चोरी नहीं होगी। उन्होंने मांग की कि अब चुनाव बैलेट पेपर से होने चाहिए।
हुड्डा ने कहा कि हरियाणा में 12 साल से भाजपा की चोरी की सरकार चल रही है और कानून व्यवस्था पूरी तरह फेल हो चुकी है। उन्होंने कहा कि जब कांग्रेस की सरकार थी तो बदमाशों को चेतावनी दी गई थी कि बदमाशी छोड़ दो या हरियाणा छोड़ दो, जिससे 10 साल तक प्रदेश में विकास हुआ। आज हरियाणा पूरी तरह बदमाशों के हाथ में है।
उन्होंने कहा कि 2014 में जब कांग्रेस ने सरकार छोड़ी थी तब हरियाणा प्रति व्यक्ति आय, प्रति व्यक्ति निवेश, कानून व्यवस्था, नौकरी देने और विकास में नंबर एक था, लेकिन नीति आयोग की रिपोर्ट के अनुसार आज बड़े 18 प्रदेशों में हरियाणा 14वें नंबर पर पहुंच गया है। भाजपा सरकार ने 12 साल में जनहित का एक भी फैसला नहीं लिया। न कोई मेट्रो लगी, न कोई बड़ा मेडिकल कॉलेज या यूनिवर्सिटी बनी। उल्टा सरकार ने 5000 सरकारी स्कूल बंद कर दिए। स्कूल में टीचर नहीं, अस्पताल में डॉक्टर नहीं और दफ्तरों में कर्मचारी नहीं हैं। कौशल रोजगार निगम के नाम पर युवाओं के साथ धोखा हो रहा है।सम्मेलन में कांग्रेस ग्रामीण गुरुग्राम जिलाध्यक्ष वर्धन यादव, शहर अध्यक्ष पंकज डावर, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष जितेंद्र भारद्वाज, पूर्व मंत्री आफताब अहमद, नूंह विधायक आफताब अहमद, प्रत्याशी रहे डॉ. शमसुद्दीन, युवा नेता शाहीन शम्स, खालिद हुसैन चाहल्का सहित कई नेताओं ने भाजपा को तावडू के विकास रुकने के लिए जिम्मेदार ठहराया और कहा कि 12 साल पहले जो विकास हो रहा था, वह भाजपा सरकार में रुक गया है। अंत में हुड्डा ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे सरकार के खिलाफ किसी भी आंदोलन और लड़ाई के लिए तैयार रहें और राहुल गांधी के संदेश को घर-घर तक पहुंचाएं।
साथी उन्होंने कहा कि गांधी जयंती के अवसर पर रामलीला मैदान में कार्यक्रम का आयोजन हुआ है जो एक शुभ संकेत है गांधी जी को नमन करते हुए देश को बचाने का आज सभी संकल्प लें। रामलीला मैदान पर आयोजन को लेकर उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर तंज करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने राम के नाम पर भी लोगों के साथ खिलवाड़ किया है उन्होंने राम को भी भी नहीं बख्शा है। कांग्रेस के इस कार्यकर्ता सम्मेलन में हजारों की संख्या में कांग्रेस समर्थक व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

नारनौल के समीपवर्ती दुलोठ जाट मे आयोजित संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा कें तृतीय दिवस पर सर्वप्रथम आचार्य मनीष
Mahendragarh02 Oct

नारनौल के समीपवर्ती दुलोठ जाट मे आयोजित संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा कें तृतीय दिवस पर सर्वप्रथम आचार्य मनीष

नारनौल के समीपवर्ती दुलोठ जाट मे आयोजित संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा कें तृतीय दिवस पर सर्वप्रथम आचार्य मनीष शास्त्री…

पूरी खबर पढ़ें →
सेवा संकल्प अभियान के तहत अंध विद्यालय में चला स्वच्छता अभियान
Mahendragarh02 Oct

सेवा संकल्प अभियान के तहत अंध विद्यालय में चला स्वच्छता अभियान

सेवा संकल्प अभियान के तहत अंध विद्यालय में चला स्वच्छता अभियान फल वितरण कर विद्यार्थियों से किया आत्मीय…

पूरी खबर पढ़ें →
*श्री गौड़ ब्राह्मण सभा नारनौल में यूजीसी, एससी-एसटी एक्ट व जातिगत आरक्षण के विरोध स्वर्ण समाज की अहम बैठक*
Mahendragarh02 Oct

*श्री गौड़ ब्राह्मण सभा नारनौल में यूजीसी, एससी-एसटी एक्ट व जातिगत आरक्षण के विरोध स्वर्ण समाज की अहम बैठक*

*श्री गौड़ ब्राह्मण सभा नारनौल में यूजीसी, एससी-एसटी एक्ट व जातिगत आरक्षण के विरोध स्वर्ण समाज की अहम…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!