Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Dhanbad

धनबाद : कतरास के माँ लिलौरी स्थान स्थित रेलवे फाटक के हाइट गेट से टकराई कार में लगी भीषण आग

03 Oct 2026, 08:40 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
धनबाद : कतरास के माँ लिलौरी स्थान स्थित रेलवे फाटक के हाइट गेट से टकराई कार में लगी भीषण आग - धनबाद, झारखंड

धनबाद। कतरास के माँ लिलौरी स्थान स्थित धनबाद रेल डिवीजन के रेलवे फाटक संख्या 3/SPL/T पर बीती रात करीब एक बजे एक बड़ा हादसा हो गया।

जानकारी के अनुसार बोकारो की ओर से तेज रफ़्तार आ रही एक हुंडई कार रेलवे फाटक के हाइट गेट से जोरदार टक्कर मार दिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार में अचानक आग लग गई। हालांकि राहत की बात यह रही कि कार में सवार लोग समय रहते वाहन से बाहर निकलने में सफल रहे और सभी सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

घटना की सूचना मिलते ही कतरास पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं आसपास के लोगों और प्रशासन की मदद से आग बुझाने का काफी प्रयास किया गया, लेकिन आग इतनी भीषण थी कि कार को बचाया नहीं जा सका। देखते ही देखते कार धू-धू कर जलती रही और अंततः पूरी तरह जलकर राख हो गई। फिलहाल हादसे के कारणों और घटना से संबंधित अन्य जानकारी की जांच पुलिस के द्वारा की जा रही है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की03 Oct

अनुमंडलीय अस्पताल नगर ऊंटरी में श्रद्धा से मनाई गई गांधी जयंती

अनुमंडलीय अस्पताल नगर ऊंटरी में श्रद्धा से मनाई गई गांधी जयंती सत्य, अहिंसा और सादगी के मार्ग पर…

पूरी खबर पढ़ें →
सेवा संकल्प बाईक यात्रा पहुंची बिजयराघव गढ़,जगह जगह पर हुआ भव्य स्वागत
Katni03 Oct

सेवा संकल्प बाईक यात्रा पहुंची बिजयराघव गढ़,जगह जगह पर हुआ भव्य स्वागत

कटनी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जन्मभूमि गुजरात के वडनगर से उनकी कर्मभूमि वाराणसी के लिए निकली 'सेवा संकल्प…

पूरी खबर पढ़ें →
बैंक मोड़ में UPI चार्ज के प्रस्ताव के खिलाफ व्यापारियों का प्रदर्शन, काला बिल्ला लगाकर निकाली विरोध रैली
Dhanbad02 Oct

बैंक मोड़ में UPI चार्ज के प्रस्ताव के खिलाफ व्यापारियों का प्रदर्शन, काला बिल्ला लगाकर निकाली विरोध रैली

धनबाद : बैंक मोड़ चैंबर ऑफ कॉमर्स के बैनर तले शुक्रवार को व्यापारियों ने UPI डिजिटल पेमेंट पर…

पूरी खबर पढ़ें →
शाहाबाद जनपद हरदोई एक माह में उखड़ने लगी कोलतार की सड़क, निर्माण गुणवत्ता पर उठे सवाल
Hardoi02 Oct

शाहाबाद जनपद हरदोई एक माह में उखड़ने लगी कोलतार की सड़क, निर्माण गुणवत्ता पर उठे सवाल

एक माह में उखड़ने लगी कोलतार की सड़क, निर्माण गुणवत्ता पर उठे सवाल शाहाबाद, हरदोई। नगर पालिका परिषद…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!