Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Nuh

7 अक्टूबर को नूह मे निकलेगी सेवा ज्योति यात्रा: डीसी अखिल पिलानी

06 Oct 2026, 11:08 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
7 अक्टूबर को नूह मे निकलेगी सेवा ज्योति यात्रा: डीसी अखिल पिलानी - नूँह, हरियाणा

7 अक्तूबर को नूंह में निकलेगी सेवा ज्योति यात्रा : उपायुक्त अखिल पिलानी।
पुलिस लाइन में होगा मुख्य कार्यक्रम, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संदेश भी सुनाया जाएगा।

नूंह, 5 अक्तूबर। उपायुक्त अखिल पिलानी ने कहा कि आगामी 7 अक्तूबर को जिला नूंह में सेवा ज्योति यात्रा निकाली जाएगी। इस अवसर पर मुख्य कार्यक्रम पुलिस लाइन नूंह में आयोजित किया जाएगा, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संदेश भी सुनाया जाएगा। उन्होंने जिला प्रशासन के अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी तैयारियां समय रहते पूरी कर ली जाएं।
उपायुक्त सोमवार को सेवा संकल्प अभियान के मॉड्यूल-सेवा ज्योति यात्रा के संबंध में जिला प्रशासन के अधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता करते हुए उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश दे रहे थे। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ अपनी-अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन सुनिश्चित करें। उन्होंने पुलिस विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि यात्रा के सभी निर्धारित रूटों पर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए जाएं, ताकि कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न हो सके।
बैठक में वक्फ बोर्ड हरियाणा के प्रशासक जाकिर हुसैन, जिला परिषद के चेयरमैन जान मोहम्मद, अतिरिक्त उपायुक्त ज्योति, जिला परिषद के उप मुख्य कार्यकारी अधिकारी राकेश मोर, पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन प्रदीप सिंधू, जिला अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह, एजाज खान, रमेश मानुवास सहित अन्य अधिकारी एवं गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

फेक E-challan लिंक पर क्लिक करना पड़ा महंगा, पंचकूला की ट्यूटर से 5.42 लाख की ठगी, SMS खोलते ही खाते से उड़े पैसे
Kurukshetra05 Oct

फेक E-challan लिंक पर क्लिक करना पड़ा महंगा, पंचकूला की ट्यूटर से 5.42 लाख की ठगी, SMS खोलते ही खाते से उड़े पैसे

Sandeep Sharma District Reporter Kurukshetra Haryana हरियाणा के पंचकूला के एक सेल्फ-एम्प्लॉयड ट्यूटर से कथित तौर पर 5.42…

पूरी खबर पढ़ें →
रेलवे कॉरिडोर की निर्माणाधीन टनल में मिट्टी धसी बडा हादसा टला।
Nuh05 Oct

रेलवे कॉरिडोर की निर्माणाधीन टनल में मिट्टी धसी बडा हादसा टला।

सहसोला में ऑर्बिटल रेलवे कॉरिडोर की निर्माणाधीन टनल में मिट्टी धंसी, बड़ा हादसा टला, ग्रामीणों और निर्माण कंपनी…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!