Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Kurukshetra

हरियाणा में चिरायु आयुष्मान योजना का विस्तार, अब इन परिवारों को भी मिलेगा लाभ; जानें नई व्यवस्था

07 Oct 2026, 10:37 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
हरियाणा में चिरायु आयुष्मान योजना का विस्तार, अब इन परिवारों को भी मिलेगा लाभ; जानें नई व्यवस्था - KURUKSHETRA, हरियाणा

Sandeep Sharma District Reporter Kurukshetra Haryana
हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने प्रदेश के नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण और किफायती स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से चिरायु आयुष्मान भारत योजना के विस्तार की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि अब 1.80 लाख रुपये से अधिक वार्षिक आय वाले परिवार भी नाममात्र का वार्षिक प्रीमियम देकर योजना का लाभ उठा सकेंगे।

पात्रता परिवार पहचान-पत्र में दर्ज सत्यापित वार्षिक आय के आधार पर तय होगी। पात्र परिवारों को सूचीबद्ध अस्पतालों में सालाना पांच लाख रुपये तक का निशुल्क और कैशलेस इलाज मिलेगा।

1.80 लाख से 3 लाख रुपये तक की वार्षिक आय वाले परिवारों के लिए 1500 रुपये, तीन से छह लाख रुपये आय वर्ग के लिए 4000 रुपये और छह लाख रुपये से अधिक आय वाले परिवारों के लिए 5000 रुपये वार्षिक प्रीमियम निर्धारित किया गया है। पंजीकरण और भुगतान के लिए पोटर्ल 30 नवंबर 2026 तक खुला रहेगा।

नई पॉलिसी की अवधि एक नवंबर 2026 से 31 अक्टूबर 2027 तक होगी। स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि आयुष्मान भारत हरियाणा स्वास्थ्य सुरक्षा प्राधिकरण के माध्यम से प्रदेश के 1307 सूचीबद्ध अस्पतालों में अब तक 40,27,391 लाभार्थियों को उपचार उपलब्ध कराया जा चुका है।

1.80 लाख से 3 लाख रुपये आय वर्ग के 47,547 परिवार योजना का लाभ ले चुके हैं। सरकार ने अब तक 4,617.45 करोड़ रुपये के दावों का निपटारा किया है, जबकि प्रदेश में 1.42 करोड़ आयुष्मान भारत और चिरायु कार्ड जारी किए जा चुके हैं।

उन्होंने नागरिकों से योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

हाथरस के पूर्व पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा ने शिशु शिक्षा मंदिर में किया कन्या पूजन, बांटी पाठ्य-सामग्री
Hathras20 Oct

हाथरस के पूर्व पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा ने शिशु शिक्षा मंदिर में किया कन्या पूजन, बांटी पाठ्य-सामग्री

हाथरस सिकंद्राराऊ। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत हाथरस के पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष आशीष शर्मा ने नगर के…

पूरी खबर पढ़ें →
आजमगढ़ में दुर्गा पूजा-दशहरा पर रूट डायवर्जन, इन रास्तों पर रहेगा प्रतिबंध
Azamgarh20 Oct

आजमगढ़ में दुर्गा पूजा-दशहरा पर रूट डायवर्जन, इन रास्तों पर रहेगा प्रतिबंध

आजमगढ़ में दुर्गा पूजा-दशहरा पर रूट डायवर्जन, इन रास्तों पर रहेगा प्रतिबंध आजमगढ़। दुर्गा पूजा एवं दशहरा पर्व…

पूरी खबर पढ़ें →
गरबा पंडाल में नाबालिग से बदसलूकी मामला: भाजपा मंडल अध्यक्ष कमल चौहान पर POCSO एक्ट के तहत FIR दर्ज
Indore20 Oct

गरबा पंडाल में नाबालिग से बदसलूकी मामला: भाजपा मंडल अध्यक्ष कमल चौहान पर POCSO एक्ट के तहत FIR दर्ज

🔴तेजकुमार जारवाल जिला रिपोर्टर | इंदौर वंदे भारत LIVE TV NEWS विशेष संवाददाता इंदौर / मध्य प्रदेश में…

पूरी खबर पढ़ें →
खाकी के साये में ‘मिशन शक्ति’ तार-तार: बिना महिला पुलिसकर्मी के महिला को थाने ले जाने का वीडियो वायरल, पीड़ित पर ही दर्ज हुआ मुकदमा
Basti20 Oct

खाकी के साये में ‘मिशन शक्ति’ तार-तार: बिना महिला पुलिसकर्मी के महिला को थाने ले जाने का वीडियो वायरल, पीड़ित पर ही दर्ज हुआ मुकदमा

खाकी के साये में सवालों से घिरती कार्यशैली: मिशन शक्ति के दावों को ठेंगा दिखाता नगर थाना ​उत्तर…

पूरी खबर पढ़ें →
CISF में बड़ा बदलाव, 1 नवंबर से लागू होगा नया ढांचा; अब डोमेन के आधार पर होगी सुरक्षा की कमान CISF में बड़ा बदलाव, 1 नवंबर से लागू होगा नया ढांचा; अब डोमेन के आधार पर होगी सुरक्षा
झरिया विधायक रागिनी सिंह ने नवरात्र पर सिंह मेंशन में मां दुर्गा की विधि-विधान से पूजा की. उन्होंने कन्या पूजन कर सभी के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की.
error: Content is protected !!