निचलौल व परसामलिक थाने में दुर्गा पूजा को लेकर पीस कमेटी की बैठक, शांति-सौहार्द बनाए रखने के निर्देश
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


दुर्गा पूजा को लेकर निचलौल व परसामलिक थाने में पीस कमेटी की बैठक, शांति-सौहार्द बनाए रखने के निर्देश
निचलौल/महराजगंज
आगामी दुर्गा पूजा एवं अन्य त्यौहारों को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर महराजगंज पुलिस पूरी तरह सतर्क है। जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पीस कमेटी की बैठकें आयोजित कर आयोजकों एवं संभ्रांत नागरिकों से संवाद किया जा रहा है।
इसी क्षेत्राधिकारी निचलौल रविन्द्र कुमार सिंह के नेतृत्व में थाना निचलौल परिसर में मूर्ति आयोजकों, पूजा समिति के सदस्यों एवं संभ्रांत नागरिकों के साथ पीस कमेटी की बैठक हुई। बैठक में सभी से आपसी भाईचारे और शांति व्यवस्था के साथ त्यौहार मनाने की अपील की गई।
पुलिस अधिकारियों ने अफवाहों पर ध्यान न देने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने के निर्देश दिए। साथ ही पूजा पंडालों में विद्युत एवं अग्निशमन सुरक्षा, लाउडस्पीकर के निर्धारित मानकों के पालन तथा मूर्ति विसर्जन जुलूस के लिए निर्धारित मार्ग एवं नियमों का कड़ाई से पालन करने को कहा गया। आयोजकों को पंडालों में सुरक्षा के लिए स्वयंसेवकों की तैनाती के निर्देश भी दिए गए।
वहीं, आगामी त्यौहारों के मद्देनजर क्षेत्राधिकारी नौतनवा एवं उपजिलाधिकारी नौतनवा की उपस्थिति में थाना परसामलिक परिसर में भी शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। इसमें पूजा समिति के सदस्यों, जनप्रतिनिधियों एवं संभ्रांत नागरिकों से संवाद कर शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में त्यौहार संपन्न कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
पुलिस ने स्पष्ट किया कि त्यौहार के दौरान कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस की सतर्कता लगातार जारी रहेगी।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

पत्रकार संदीप कुमार श्रीवास्तव जिला रिपोर्टर मिर्जापुर दिनांकः 07.10.2026 *थाना विन्ध्याचल पुलिस द्वारा विन्ध्याचल दर्शन/पूजन करने आने वाले…
पूरी खबर पढ़ें →
फूलपुर में पीस कमेटी की बैठक, एसडीएम ने शांतिपूर्ण त्योहार मनाने की अपील की रिपोर्टर- सुरेश कुमार धारिया…
पूरी खबर पढ़ें →
वाराणसी/उत्तर प्रदेश। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी आज वाराणसी में भारत-जापान मैत्री एवं सांस्कृतिक संबंधों के जीवंत स्मृति स्थल…
पूरी खबर पढ़ें →
साइबर ठगी के शिकार पीड़ित को महराजगंज पुलिस ने लौटाए ₹75 हजार श्यामदेउरवा साइबर सेल की प्रभावी कार्रवाई…
पूरी खबर पढ़ें →
बजरंग बहादुर सिंह के नेतृत्व में निकली सेवा ज्योति यात्रा, उमड़ा कार्यकर्ताओं का हुजूम फरेंदा /महराजगंज। प्रधानमंत्री नरेंद्र…
पूरी खबर पढ़ें →
महराजगंज - 25 साल का सार्वजनिक जीवन… सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण की यात्रा : नरेंद्र मणि त्रिपाठी…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।