Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Chittorgarh

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने विधायक चन्द्रभान सिंह आक्या के पूज्य पिताजी स्व. रामसिंह को दी श्रद्धांजलि

07 Oct 2026, 07:19 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने विधायक चन्द्रभान सिंह आक्या के पूज्य पिताजी स्व. रामसिंह को दी श्रद्धांजलि - CHITTORGARH, राजस्थान

रिपोर्टर दुर्गालाल बोहरा

बेगू / आक्या । चित्तौड़गढ़ विधायक चन्द्रभान सिंह आक्या के पूज्य पिताजी स्वर्गीय रामसिंह आक्या के निधन पर राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आक्या स्थित उनके निवास पहुंचकर दिवंगत पुण्यात्मा को श्रद्धासुमन अर्पित किए।

मुख्यमंत्री शर्मा ने स्वर्गीय रामसिंह आक्या के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी तथा विधायक चन्द्रभान सिंह आक्या एवं शोकाकुल परिवारजनों से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने परिजनों को इस दुःख की घड़ी में ढांढस बंधाया और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

इस अवसर पर भाजपा के विधायक, जनप्रतिनिधि एवं पदाधिकारी भी मौजूद रहे। सभी ने स्वर्गीय रामसिंह आक्या को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।

गौरतलब है कि विधायक चन्द्रभान सिंह आक्या के पिता रामसिंह आक्या ग्राम पंचायत आक्या के लंबे समय तक सरपंच रहे थे। उनके निधन के बाद विभिन्न राजनीतिक दलों के जनप्रतिनिधि, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि और क्षेत्रवासी लगातार ग्राम आक्या पहुंचकर श्रद्धांजलि एवं शोक संवेदना व्यक्त कर रहे हैं।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

सोनाईमांझी में बनेगा आदर्श मतदान केन्द्र, मतदाताओं को मिलेंगी विशेष सुविधाएं
Pali07 Oct

सोनाईमांझी में बनेगा आदर्श मतदान केन्द्र, मतदाताओं को मिलेंगी विशेष सुविधाएं

सोनाईमांझी में बनेगा आदर्श मतदान केन्द्र, मतदाताओं को मिलेंगी विशेष सुविधाएं पाली 7 अक्टूबर। पंचायती राज आम चुनाव…

पूरी खबर पढ़ें →
जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश कबाड़ से जुगाड़ तक… विद्यार्थियों ने दिखाई ‘इनोवेशन की उड़ान’ सेवा फर्स्ट राष्ट्रीय इनोवेशन चैलेंज में युवाओं ने पेश किए एक से बढ
Agar-Malwa07 Oct

जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश कबाड़ से जुगाड़ तक… विद्यार्थियों ने दिखाई ‘इनोवेशन की उड़ान’ सेवा फर्स्ट राष्ट्रीय इनोवेशन चैलेंज में युवाओं ने पेश किए एक से बढ

आगर-मालवा। सेवा संकल्प अभियान के तहत बुधवार को शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय, आगर में ‘सेवा फर्स्ट राष्ट्रीय इनोवेशन चैलेंज-2026’…

पूरी खबर पढ़ें →
गाजीपुर एसपी डॉ. ईरज राजा का तबादला, विनय कुमार सिंह संभालेंगे पुलिस की कमान ईरज राजा को बलिया की जिम्मेदारी, जालौन से गाजीपुर भेजे गए आईपीएस विनय कुमार सिंह
बंदरों के मुखौटे लगाकर कमिश्नरी पर प्रदर्शन: मेरठ में वार्ड 60 के लोग परेशान, बोले- कई लोग घायल हो चुके
Meerut07 Oct

बंदरों के मुखौटे लगाकर कमिश्नरी पर प्रदर्शन: मेरठ में वार्ड 60 के लोग परेशान, बोले- कई लोग घायल हो चुके

मेरठ शहर में बंदरों के बढ़ते आतंक के विरोध में बुधवार को वार्ड-60 के लोगों ने अनोखे तरीके…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!