Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Nuh

नूह राजकीय मेडिकल कॉलेज में 9 अक्टूबर को लगेगा जिला स्तरीय जाब फेयर

07 Oct 2026, 07:21 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Sep 17 2026 05 38 13 PM

राजकीय मेडिकल कॉलेज नूंह में 9 अक्टूबर को लगेगा भव्य जिला स्तरीय जॉब फेयर। नूंह, 7 अक्टूबर।

जिले के युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध करवाने तथा उन्हें औद्योगिक एवं निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनियों से जोड़ने के उद्देश्य से आगामी 9 अक्टूबर को एसएचकेएम राजकीय मेडिकल कॉलेज, नल्हड़, नूंह में भव्य जिला स्तरीय जॉब फेयर का आयोजन किया जाएगा। इस जॉब फेयर का आयोजन उपायुक्त अखिल पिलानी के निर्देशानुसार एडीसी ज्योति, नोडल अधिकारी की देखरेख में किया जाएगा।

हरियाणा सरकार के युवा सशक्तिकरण एवं उद्यमिता राज्य मंत्री गौरव गौतम कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। आईटीआई नूंह के प्रिंसिपल सुधीर कुमार ने बताया कि जॉब फेयर का मुख्य उद्देश्य जिले के युवाओं को विभिन्न औद्योगिक एवं निजी क्षेत्र की कंपनियों से सीधे जोड़कर उनकी शैक्षणिक योग्यता, तकनीकी दक्षता एवं कौशल के अनुरूप रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाना है।

उन्होंने बताया कि इस रोजगार मेले में जिले के सभी राजकीय एवं निजी आईटीआई, पॉलिटेक्निक संस्थानों तथा अन्य उच्चतर शिक्षा एवं कौशल विकास संस्थानों की सक्रिय भागीदारी रहेगी। उन्होंने बताया कि जॉब फेयर में आईटीआई, डिप्लोमा, स्नातक एवं अन्य उच्चतर शिक्षा प्राप्त युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान किए जाएंगे।

विभिन्न कंपनियों द्वारा मैन्युफैक्चरिंग, ऑटोमोबाइल, लॉजिस्टिक्स, आईटीआई ट्रेड्स, हेल्थकेयर सहित अन्य क्षेत्रों में युवाओं का उनकी शैक्षणिक योग्यता, तकनीकी दक्षता एवं कौशल के आधार पर चयन किया जाएगा। आईटीआई प्रिंसिपल ने बताया कि जिला स्तरीय जॉब फेयर में कम से कम 600 आईटीआई, पॉलिटेक्निक तथा अन्य उच्चतर शिक्षा एवं तकनीकी संस्थानों से उत्तीर्ण युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

चयन प्रक्रिया में सफल रहने वाले युवाओं को मौके पर ही नियुक्ति पत्र भी प्रदान किए जाएंगे। उन्होंने जिले के युवाओं से आह्वान किया कि वे अपनी शैक्षणिक एवं तकनीकी योग्यता के अनुरूप अधिक से अधिक संख्या में जॉब फेयर में भाग लें और रोजगार के इस महत्वपूर्ण अवसर का लाभ उठाएं।

उन्होंने कहा कि यह रोजगार मेला युवाओं को निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनियों से जुड़ने तथा अपने कौशल के अनुरूप करियर के नए अवसर प्राप्त करने के लिए महत्वपूर्ण मंच प्रदान करेगा।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

राजस्थान पुलिस की ट्रेनिंग पूरी कर गांव लौटी मंजू दावा, 2 आईडब्ल्यूएम सरदारपुरा बिका में हुआ भव्य स्वागत
Ganganagar08 Oct

राजस्थान पुलिस की ट्रेनिंग पूरी कर गांव लौटी मंजू दावा, 2 आईडब्ल्यूएम सरदारपुरा बिका में हुआ भव्य स्वागत

2 आईडब्ल्यूएम सरदारपुरा बिका (खिचिया)। गांव के सरकारी स्कूल में आज खुशी और उत्साह का माहौल देखने को…

पूरी खबर पढ़ें →
महिलाओं के लिए सुरक्षा कवच; Haryana पुलिस ने तैयार किया नया ”पिंक प्लान”, छेड़छाड़ की तो खानी पड़ सकती है जेल की हवा
Kurukshetra08 Oct

महिलाओं के लिए सुरक्षा कवच; Haryana पुलिस ने तैयार किया नया ”पिंक प्लान”, छेड़छाड़ की तो खानी पड़ सकती है जेल की हवा

Sandeep Sharma District Reporter Kurukshetra Haryana महिलाओं, युवतियों और छात्राओं की सुरक्षा को और मजबूत करने के लिए…

पूरी खबर पढ़ें →
OMG; हरियाणा में कार से निकला नोटों का पहाड़…1.56 करोड़ कैश बरामद, तीनों सवारों से नहीं मिला संतोषजनक जवाब
Kurukshetra08 Oct

OMG; हरियाणा में कार से निकला नोटों का पहाड़…1.56 करोड़ कैश बरामद, तीनों सवारों से नहीं मिला संतोषजनक जवाब

Sandeep Sharma District Reporter Kurukshetra Haryana हांसी पुलिस ने जींद रोड पर नाकाबंदी के दौरान एक कार से…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!