वन्य प्राणी संरक्षण सप्ताह का समापन बिधारथीयो ने रैली निकाल कर दिया संरक्षण का संदेश
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


कटनी
रीठी। वन परिक्षेत्र रीठी अंतर्गत सुदूर ग्राम नेगवा स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में बुधवार को वन्यप्राणी संरक्षण सप्ताह के समापन अवसर पर वन विभाग द्वारा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए।
इस दौरान विद्यार्थियों के लिए वन्यप्राणियों पर आधारित चित्रकला एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम के बाद विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने ग्राम में जागरूकता रैली निकालकर लोगों को वन्यप्राणियों की सुरक्षा एवं संरक्षण का संदेश दिया।
रैली के माध्यम से वन्यजीवों की रक्षा, शिकार पर रोक और पर्यावरण संरक्षण के प्रति ग्रामीणों को जागरूक किया गया। वन परिक्षेत्र अधिकारी महेश पटेल ने बताया कि प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी 1 अक्टूबर से 7 अक्टूबर तक वन्यप्राणी संरक्षण सप्ताह मनाया गया।
सप्ताह के दौरान वन विभाग द्वारा विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। वहीं वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर वन क्षेत्र में विशेष गश्त अभियान भी चलाया गया।
कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य विपिन तिवारी, परिक्षेत्र सहायक सलैया महंत सिंह परिहार, बीट प्रभारी राजू विश्वकर्मा, हरेन्द्र काछी, रोहित कोल, राममनोहर रघुवंशी एवं नैगवा समिति अध्यक्ष खूबसिंग सहित वन विभाग के कर्मचारी और विद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कटनी ब्यूरो चीफ — सुरेन्द्र कुमार शर्मा
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

सोनाईमांझी में बनेगा आदर्श मतदान केन्द्र, मतदाताओं को मिलेंगी विशेष सुविधाएं पाली 7 अक्टूबर। पंचायती राज आम चुनाव…
पूरी खबर पढ़ें →
जालंधर 07 अक्टूबर (परमिंदर सिंह ):- शिव राम कला मंच श्री रामलीला कमेटी मॉडल हाउस द्वारा 10 अक्टूबर…
पूरी खबर पढ़ें →
आगर-मालवा। सेवा संकल्प अभियान के तहत बुधवार को शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय, आगर में ‘सेवा फर्स्ट राष्ट्रीय इनोवेशन चैलेंज-2026’…
पूरी खबर पढ़ें →
गाजीपुर। उत्तर प्रदेश में पुलिस अधिकारियों के स्थानांतरण की जारी सूची में गाजीपुर के पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज…
पूरी खबर पढ़ें →
//समाचार 02// *सेवा संकल्प अभियान के तहत आगर में 'सेवा फर्स्ट राष्ट्रीय इनोवेशन चैलेंज' आयोजित* जिला संवाददाता पीएल…
पूरी खबर पढ़ें →
मेरठ शहर में बंदरों के बढ़ते आतंक के विरोध में बुधवार को वार्ड-60 के लोगों ने अनोखे तरीके…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।