रामलीला मंचन के दौरान पत्थरबाजी से कलाकारों, दर्शकों में अफरा-तफरी,अज्ञात उपद्रवियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


पंकज कथूरिया जिला संवाददाता बाहादराबाद हरिद्वार
(उत्तराखंड)
Vande bharat
October 10, 2026
हरिद्वार। बहादराबाद में आयोजित श्रीरामलीला वार्षिकोत्सव के दौरान पत्थरबाजी और हुड़दंग की घटना से हड़कंप मच गया। आरोप है कि कुछ लोग रामलीला मंच की ओर पत्थर फेंकने लगे, जिससे कलाकारों और दर्शकों में अफरा-तफरी फैल गई। घटना के बाद श्रीरामलीला कमेटी की ओर से अज्ञात उपद्रवियों के खिलाफ बहादराबाद थाने में तहरीर देकर कार्रवाई करने व आयोजन की सुरक्षा की मांग की है।
समिति अध्यक्ष रविंद्र चौहान के अनुसार, 9 अक्टूबर की रात करीब 11 बजे रामलीला मंचन के दौरान कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने शोर-शराबा शुरू कर दिया। समिति सदस्यों ने उन्हें समझाकर वहां से भेज दिया, लेकिन आरोप है कि कुछ देर बाद वे करीब 25-30 अन्य लोगों के साथ वापस आए और गाली-गलौज करते हुए रामलीला बंद कराने की धमकी देते हुए मंच की ओर पत्थर फेंकने लगे।
कलाकारों और दर्शकों को चोट लगने का दावा
समिति अध्यक्ष ने बताया कि पत्थरबाजी के दौरान मंच पर मौजूद कलाकारों और मैदान में बैठे दर्शकों, जिनमें महिलाएं भी शामिल थीं, को चोटें आईं। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने उपद्रवियों को पकड़ने का प्रयास किया और घटना की वीडियो रिकॉर्डिंग भी की। हालांकि, समिति के अनुसार, मौके पर पुलिस बल की संख्या कम होने के कारण स्थिति को तत्काल नियंत्रित करने में कठिनाई हुई। हंगामे के चलते रामलीला मंचन कुछ समय के लिए रोकना पड़ा। घटना के बाद समिति ने सीओ बहादराबाद व एसएसपी से मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल आवश्यक कदम उठाने की अपील की।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

रायबरेली: खीरों पुलिस को बड़ी सफलता, चोरी की तीन घटनाओं का खुलासा, 05 शातिर चोर गिरफ्तार खीरों/रायबरेली। जनपद…
पूरी खबर पढ़ें →
साइबर ठगी मामले में मध्य प्रदेश से एक आरोपी गिरफ्तार, 98 हजार रुपये खाते में हुए थे ट्रांसफर।…
पूरी खबर पढ़ें →
सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * पुलिस की संवेदनशीलता, तत्परता एवं तकनीकी संसाधनों के…
पूरी खबर पढ़ें →
वाड्रफनगर। बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के वाड्रफनगर जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत प्रेम नगर में सड़क की खुदाई को लेकर…
पूरी खबर पढ़ें →
* पत्रकार संदीप श्रीवास्तव *पुलिस अधीक्षक मीरजापुर के निर्देशन में माल निस्तारण हेतु चलाए जा रहे अभियान के…
पूरी खबर पढ़ें →
*प्रेस विज्ञप्ति* *तैयारियाँ हुईं तेज, 52वें अखिल भारतीय प्राच्य विद्या सम्मेलन को दिव्य-भव्य बनाने का संकल्प* *• अखिल…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।