नगाडा संग ढोल बाजे पर थिरके कदम कंकू विजय कॉलेज में डांडिया महोत्सव की धूम, गरबा की प्रस्तुतियों ने मोहा मन
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


नगाडा संग ढोल बाजे पर थिरके कदम
कंकू विजय कॉलेज में डांडिया महोत्सव की धूम, गरबा की प्रस्तुतियों ने मोहा मन
पाली 15 अक्टूबर। कंकू विजय कॉलेज ऑफ एजूकेशन में गुरुवार को डांडिया महोत्सव का आयोजन उत्साह और उमंग के साथ किया गया।
महोत्सव में छात्र-छात्राओं ने गुजराती एवं हिंदी फिल्मों के मधुर गीतों की धुन पर पारंपरिक गरबा और डांडिया नृत्य की आकर्षक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों की तालियां बटोरीं। रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधानों में सजे विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों से महाविद्यालय परिसर भक्तिमय वातावरण के साथ सांस्कृतिक उल्लास से सराबोर नजर आया।
प्राचार्य डा. करण सैन ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ मां दुर्गा की आराधना एवं उनके स्वरूप के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।
महाविद्यालय के निदेशक अभिषेक जैन, प्राचार्य डॉ. अंजना अरोड़ा एवं समन्वयक दिनेश विश्नोई ने दीप प्रज्वलित कर महोत्सव का विधिवत आगाज किया।
इस दौरान मां दुर्गा के प्रति श्रद्धा और भक्ति का भाव नजर आया। आयोजन में विद्यार्थियों ने पारंपरिक गरबा और डांडिया गीतों पर ताल से ताल मिलाते हुए अपनी सांस्कृतिक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
घूंघट में चांद होगा गीत पर छात्राओं ने बांधा समां -महोत्सव में छात्राओं ने ‘घूंघट में चांद होगा, आंचल में चांदनी’, ‘नगाड़ा संग ढोल बाजे’, ‘रोना शेर म्हारे’ और ‘पंखिड़ा तू उड़ ना जाइजे पावागढ़ रे’ जैसे लोकप्रिय गीतों पर उत्साहपूर्वक नृत्य किया। पारंपरिक गुजराती गरबा की लय, डांडिया की खनक और आकर्षक नृत्य मुद्राओं ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए।
विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों के दौरान उपस्थित दर्शकों ने तालियां बजाकर उनका उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम में प्रदीप जोशी, प्रीति परिहार, मुकेश वैष्णव, नेमीचंद, प्रवीण द्विवेदी, सूर्य प्रताप सिंह, पृथ्वी पाल सिंह एवं जिज्ञासु व्यास सहित अन्य उपस्थित रहे।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

डीडवाना-कुचामन राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 के सफल एवं शांतिपूर्ण संचालन हेतु गुरुवार…
पूरी खबर पढ़ें →
डीडवाना-कुचामन जिले में महिला अधिकारिता विभाग द्वारा 11 से 16 अक्टूबर तक आयोजित किये जा रहे "सशक्त बालिका-सुरक्षित…
पूरी खबर पढ़ें →
डीडवाना-कुचामन राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 के सफल एवं शांतिपूर्ण संचालन हेतु गुरुवार…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsजयपुर, /डीडवाना कुचामन -भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार राजस्थान में 1 अक्टूबर 2026 से 18-19 वर्ष आयु वर्ग…
पूरी खबर पढ़ें →
खबर का असर: महेश वैष्णव के इलाज में समाज का सहयोग जारी, अस्पताल बिल में छूट का आश्वासन…
पूरी खबर पढ़ें →
डीडवाना-कुचामन जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा जिले में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता एवं जनस्वास्थ्य को ध्यान में…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।