Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Palamu

ब्रजमोहन राम को ओडिशा का राज्यपाल बनाए जाने पर छात्र क्लब ग्रुप ने मनाया हर्षोत्सव, बांटी मिठाइयां

16 Oct 2026, 07:00 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Sep 17 2026 05 38 13 PM

रांची, 15 अक्टूबर। पलामू के पूर्व सांसद ब्रजमोहन राम को ओडिशा का राज्यपाल नियुक्त किए जाने पर छात्र क्लब ग्रुप की ओर से हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी गई। इस अवसर पर रांची के कांके रोड स्थित उनके आवास पर छात्र क्लब के पदाधिकारियों एवं गणमान्य लोगों ने अंगवस्त्र और पुष्पगुच्छ भेंटकर सम्मानित किया। साथ ही मिठाइयां बांटकर अपनी खुशी साझा की।IMG 20261016 WA0003

कार्यक्रम में रांची मोटर डीलर एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष एवं छात्र क्लब मानव कल्याण मंच के वरीय संरक्षक ललित कुमार चौधरी, अवकाश प्राप्त मुख्य अभियंता अखौरी सुधीर कुमार, छात्र क्लब ग्रुप के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव किशोर शर्मा तथा क्लब के वरीय संरक्षक राजेश केडिया प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।IMG 20261016 WA0000

इस अवसर पर ललित कुमार चौधरी ने कहा कि ब्रजमोहन राम विधानसभा और लोकसभा, दोनों सदनों का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। उनका राजनीतिक अनुभव और सादगीपूर्ण व्यक्तित्व ओडिशा के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।IMG 20261016 WA0001

वहीं, क्लब के वरीय संरक्षक राजेश केडिया ने ब्रजमोहन राम को राज्यपाल नियुक्त किए जाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय नेतृत्व एवं पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के प्रति आभार व्यक्त किया।IMG 20261016 WA0003 1

अवकाश प्राप्त मुख्य अभियंता अखौरी सुधीर कुमार ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में निष्ठावान और समर्पित कार्यकर्ताओं को उचित सम्मान दिया जाता है। ब्रजमोहन राम का राज्यपाल पद पर मनोनयन इसका उदाहरण है।

छात्र क्लब ग्रुप के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव किशोर शर्मा ने कहा कि ब्रजमोहन राम का ओडिशा के राज्यपाल पद पर आसीन होना झारखंडवासियों के लिए गौरव और सम्मान का क्षण है। उनका सार्वजनिक जीवन जनसेवा और समर्पण का प्रतीक रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि ब्रजमोहन राम के मार्गदर्शन में ओडिशा विकास और जनकल्याण के क्षेत्र में नई उपलब्धियां हासिल करेगा।

कार्यक्रम के दौरान सभी सदस्यों ने नव नियुक्त राज्यपाल के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और सफल कार्यकाल की कामना की। वहीं, विश्वकर्मा युवा सुरक्षा मंच के राष्ट्रीय संरक्षक जानकी नंदन राणा एवं शिक्षिका भारती देवी ने टेलीफोन के माध्यम से उन्हें बधाई दी। छात्र क्लब ग्रुप के राष्ट्रीय मुख्य संयोजक संतोष कुमार श्रेयांस ने भी इस नियुक्ति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि इससे पूरे छात्र क्लब परिवार में खुशी की लहर है।

— शिव किशोर शर्मा
राष्ट्रीय अध्यक्ष, छात्र क्लब ग्रुप

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Ranchi16 Oct

छात्र क्लब ग्रुप और विश्वकर्मा युवा सुरक्षा मंच चलाएंगे स्वच्छता अभियान, पूजा पंडालों की सुरक्षा में भी करेंगे सहयोग

छात्र क्लब ग्रुप और विश्वकर्मा युवा सुरक्षा मंच चलाएंगे स्वच्छता अभियान, पूजा पंडालों की सुरक्षा में भी करेंगे…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की16 Oct

दहेज हत्या के मामले में पति गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया

दहेज हत्या के मामले में पति गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया फरवरी 2026 में हुई थी शादी,…

पूरी खबर पढ़ें →
अनुप्रिया पटेल के कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना दल यस के नेता , कार्यकर्ता जी जान से जुटे।
Pratapgarh16 Oct

अनुप्रिया पटेल के कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना दल यस के नेता , कार्यकर्ता जी जान से जुटे।

*ब्रेकिंग न्यूज़ प्रतापगढ़* *अनुप्रिया पटेल के कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना दल (एस) के नेता कार्यकर्ता जी…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Jhalawar16 Oct

खानपुर पंचायत समिति चुनाव: 52 प्रत्याशियों के नाम आए सामने, नामांकन का कल अंतिम दिन

खानपुर। पंचायत समिति सदस्य पद के चुनाव को लेकर क्षेत्र में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। भाजपा,…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!