10 माह 10 दिन बाद सकुशल स्वदेश लौटे संदीप चौधरी, श्री कृष्ण गौशाला बिडवाल में किया गोमाता का पूजन

धार जिला ब्योरों गोपाल मारु की खास रिपोर्ट
धार। मर्चेंट नेवी में कार्यरत बिडवाल के समाजसेवी श्री पूनमचन्द्र जी चौधरी के सुपुत्र श्री संदीप जी चौधरी 10 माह 10 दिन बाद सकुशल स्वदेश लौटे।
उनके स्वदेश आगमन पर परिवार एवं क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। भारत लौटने के बाद उन्होंने श्री कृष्ण गौशाला, बिडवाल पहुंचकर गोमाता का विधि-विधान से पूजन किया।
इस दौरान उन्होंने गोमाता को गुड़ एवं खली का भोग लगाया तथा आरती कर सुख-शांति, समृद्धि और मंगलमय जीवन की कामना की। ईरान में चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बीच बिताए चार माह
श्री संदीप चौधरी मर्चेंट नेवी में कार्यरत हैं तथा उनकी मुख्य पोस्टिंग दुबई में है।
मर्चेंट नेवी समुद्री मार्ग से एक देश से दूसरे देश तक वस्तुओं के आयात-निर्यात एवं परिवहन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। अपने कार्य के दौरान श्री संदीप जी को ईरान में भी रहना पड़ा, जहां युद्ध के चुनौतीपूर्ण माहौल के बीच उन्होंने लगभग चार माह सुरक्षित स्थान पर बिताए।
इसके बाद करीब 10 माह 10 दिन बाद वे सकुशल अपने वतन भारत लौटे। प्रधानमंत्री एवं विदेश मंत्री के प्रति जताया आभार
अपने विदेश प्रवास के अनुभव साझा करते हुए श्री संदीप जी चौधरी ने बताया कि भारतीय होने के नाते उन्हें विदेश में सम्मान एवं सहयोग प्राप्त हुआ।
उन्होंने संकट के समय भारतीय नागरिकों को मिले सहयोग के लिए भारत के माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एवं विदेश मंत्री के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि विदेशों में भारतीयों को मिलने वाला सम्मान और सहायता भारत की विदेश नीति तथा वैश्विक स्तर पर भारत की बढ़ती भूमिका को दर्शाती है।
उन्होंने भारतीय होने पर गर्व व्यक्त किया। गौशाला समिति ने दुपट्टा पहनाकर किया सम्मान…..
स्वदेश लौटने के बाद श्री कृष्ण गौशाला, बिडवाल में गोमाता का पूजन करने पहुंचे संदीप जी चौधरी का श्री कृष्ण गौशाला समिति, बिडवाल की ओर से दुपट्टा पहनाकर स्वागत एवं सम्मान किया गया। समिति के सदस्यों ने विदेश में रहते हुए भी अपनी मातृभूमि, संस्कृति और गौसेवा की परंपरा से जुड़े रहने के उनके भाव की सराहना की तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर गौशाला समिति की ओर से उनके सकुशल स्वदेश लौटने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए गोमाता की सेवा, भारतीय संस्कृति और धार्मिक परंपराओं के प्रति उनके समर्पण की प्रशंसा की गई।
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।






