एडवाइजरी’ -सुरक्षा का अभेद्य घेरा: चप्पे-चप्पे पर मुस्तैद रहेगी रेवाड़ी पुलिस; सादे कपड़ों में पुलिस बल, पीसीआर और राइडर्स तैनात। -ट्रैफिक डायवर्जन (कल शाम 4:00 बजे से): रणबीर स

रेवाड़ी (सुरेश सिहाग)20 अक्टूबर 2026 को जिला रेवाड़ी में विजयादशमी (दशहरा) का पर्व बड़ी धूमधाम और श्रद्धाभाव से मनाया जाएगा। इस अवसर पर आमजन की सुरक्षा, सुगम यातायात और शांति-व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला पुलिस ने पूरी तैयारी कर ली है। पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी श्री हेमेंद्र कुमार मीणा,आईपीएस के कुशल मार्गदर्शन में रेवाड़ी पुलिस द्वारा एक विशेष सुरक्षा एवं यातायात एक्शन प्लान तैयार किया गया है।
पुलिस अधीक्षक श्री हेमेंद्र कुमार मीणा ने जिलावासियों और सभी दशहरा उत्सव समितियों से अपील की है कि वे सुरक्षा नियमों का पालन करें तथा पर्व को आपसी भाईचारे, शांति और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाएं।
1. आयोजकों व समितियों के लिए अनिवार्य सुरक्षा गाइडलाइंस:
आयोजन स्थलों पर किसी भी प्रकार की दुर्घटना या अव्यवस्था को रोकने के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा विशेष सख्त निर्देश जारी किए गए हैं:
समयबद्ध बैरीगेटिंग: आयोजन समिति रावण दहन स्थल के चारों तरफ समय रहते मजबूत बैरीगेटिंग लगाए तथा श्रद्धालुओं के आने व जाने (Entry & Exit) के लिए अलग-अलग सुरक्षित मार्ग तय करे।
आपातकालीन प्रबंध (फायर व मेडिकल): आयोजन स्थल पर पर्याप्त मात्रा में पानी, अग्निशमन यंत्र, फायर ब्रिगेड और एम्बुलेंस की उपस्थिति हर हाल में सुनिश्चित की जाए।
नो-पार्किंग जोन: रावण दहन स्थल के बिल्कुल पास वाहनों की पार्किंग पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी। आयोजक वाहनों के लिए उचित दूरी पर पार्किंग स्थल बनाएं।
स्वयंसेवकों (Volunteers) की तैनाती: शोभायात्रा, दहन स्थल और पार्किंग क्षेत्रों में पहचान-पत्र (ID Cards) धारक वॉलंटियर्स तैनात किए जाएं जो पुलिस की मदद करेंगे।
प्रशासनिक अनुमति का पालन: शोभायात्रा के दौरान यातायात बाधित न हो तथा प्रशासन द्वारा दी गई अनुमति की सभी शर्तों का कड़ाई से पालन किया जाए।
2. विशेष यातायात एडवाइजरी:
दशहरा पर्व पर भीड़भाड़ के दौरान आमजन को किसी भी असुविधा से बचाने के लिए रेवाड़ी पुलिस द्वारा रूट डायवर्जन लागू किया गया है: रेवाड़ी में रावण दहन कार्यक्रम के दौरान समय 04.00 PM से कार्यक्रम समाप्ती तक रणबीर सिंह हुडडा चौक से राजीव गांधी चौक तक व रणबीर सिंह हुडडा चौक से कंटेनर डिपो की तरफ सभी वाहनों का आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। इस दौरान सभी वाहन चालक असुविधा से बचने के लिए अन्य वैकल्पिक रास्तों का प्रयोग करें।
3. अभेद्य सुरक्षा व्यवस्था: सादे कपड़ों में पुलिस बल मुस्तैद
सादे कपड़ों में निगरानी: आयोजन स्थलों पर असामाजिक तत्वों, हुड़दंगियों, जेबकतरों और महिलाओं की सुरक्षा के लिए सादे कपड़ों में महिला व पुरुष पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं।
निरंतर गश्त: शोभा यात्राओं और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पुलिस की पीसीआर (PCR) गाड़ियां और पुलिस राइडर्स (Riders) लगातार गश्त करेंगे।
पुलिस का सहयोग करें: जिला पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वे ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मचारियों व अधिकारियों का पूरा सहयोग करें।
आपातकालीन संदेश व हेल्पलाइन:
यदि आपको अपने आसपास कोई संदिग्ध वस्तु, लावारिस वाहन या संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दे, तो तुरंत डायल 112 या नजदीकी पुलिस थाने को सूचित करें।
"सुरक्षित रेवाड़ी – खुशहाल रेवाड़ी"
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।





