कृषि विभाग की टीम ने नूह व तावडू में खाद विक्रेताओं की दुकानों का किया औचक निरीक्षण
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


कृषि विभाग की टीम ने नूंह व तावड़ू में खाद विक्रेताओं की दुकानों का किया औचक निरीक्षण।
तावडू। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग की टीम ने सोमवार को नूंह जिले के नूंह और तावड़ू खंड में खाद विक्रेताओं की दुकानों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिले में खाद की पर्याप्त उपलब्धता पाई गई। विभाग के अनुसार, लगभग 60 से 70 प्रतिशत किसान अपनी खाद की आवश्यकता के अनुसार पहले ही खरीद कर चुके हैं।
कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के उप निदेशक डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि आगामी एक-दो दिनों में इफको तथा आईपीएल कंपनी की डीएपी खाद की रैक जिले में पहुंचने की संभावना है। इससे किसानों को खाद की उपलब्धता सुनिश्चित करने में और मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि जिन किसानों को इफको और आईपीएल कंपनी की खाद की आवश्यकता है, वे पेक्स (सहकारी समितियों) अथवा निजी खाद विक्रेताओं से खाद खरीद सकते हैं।
डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि खाद की बिक्री निर्धारित मूल्य पर सुनिश्चित करने के लिए जिले के सभी थोक खाद विक्रेताओं की बैठक बुलाई गई। बैठक में उन्हें अपने अधीनस्थ सभी फुटकर खाद विक्रेताओं को स्पष्ट निर्देश देने के लिए कहा गया कि कोई भी विक्रेता निर्धारित मूल्य से अधिक कीमत पर खाद की बिक्री न करे।
उन्होंने कहा कि कृषि विभाग किसानों को उचित मूल्य पर खाद उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध है। यदि कोई खाद विक्रेता निर्धारित मूल्य से अधिक कीमत पर खाद बेचता पाया गया, तो उसके खिलाफ उर्वरक नियंत्रण आदेश, 1985 के तहत नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
कृषि विभाग ने किसानों से अपील की है कि वे खाद की खरीद निर्धारित मूल्य पर ही करें। यदि कोई विक्रेता खाद के लिए निर्धारित मूल्य से अधिक राशि की मांग करता है, तो इसकी सूचना संबंधित कृषि विभाग के अधिकारियों को दें, ताकि नियमानुसार कार्रवाई की जा सके।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।
Vande Bharat Live TV Newsआगर-मालवा। रबी सीजन में सिंचाई व्यवस्था और किसानों की मांगों को लेकर 21 अक्टूबर को जिला जल उपयोगिता…
पूरी खबर पढ़ें →
आगर-मालवा। बुराई पर अच्छाई और अधर्म पर धर्म की विजय के प्रतीक विजयादशमी पर्व पर आगर-मालवा जिले के…
पूरी खबर पढ़ें →
आगर-मालवा। विजयादशमी पर्व के अवसर पर 20 अक्टूबर को आगर-मालवा की नई पुलिस लाइन में शस्त्र पूजन कार्यक्रम…
पूरी खबर पढ़ें →
Breaking News- ਫਰੀਦਕੋਟ ਦੀ ਸਭ ਤੋਂ ਸੁਰੱਖਿਅਤ ਇਮਾਰਤ ਵਿੱਚ ਭਗਵੰਤ ਮਾਨ ਦੀ ਫੋਟੋ ਨੂੰ ਸ਼ਰਾਰਤੀ ਅਨਸਰ ਨੇ ਪਾਇਆ…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsग्राम पंचायत बोयणा गाँव भोपत खेड़ी में भाजपा कार्यकर्ता के पिताजी का देहसान होने पर सांसद कप जोशी…
पूरी खबर पढ़ें →
क्या आप OTT पर रजिस्ट्रेशन कराना चाहते हैं? क्या आप TV चैनल से जुड़ना चाहते हैं? क्या आप…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।