सरकार की अनदेखी के खिलाफ आदिवासियों का हल्ला-बोल: 22 KM सड़क के लिए हजारों लोग सड़क पर
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


समीर वानखेड़े ब्यूरो चीफ :
विकास के तमाम दावों के बीच गडचिरोली जिले की हकीकत शर्मसार करने वाली है। जिले के अतिदुर्गम अहेरी तालुका के खांदला परिसर के हजारों आदिवासी बंधु, महिलाएं और स्कूली बच्चे अपनी एकमात्र मांग – *22 किलोमीटर सड़क* के लिए सड़क पर उतरने को मजबूर हो गए हैं।
सालों से गुहार, फिर भी बहरे बने जनप्रतिनिधि और प्रशासन
स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि पिछले कई वर्षों से वे प्रशासन और लोकप्रतिनिधियों के दरवाजे खटखटा रहे हैं। ज्ञापन दिए, निवेदन किए, लेकिन हर बार सिर्फ आश्वासन मिला। पक्की सड़क के अभाव में खांदला परिसर आज भी मुख्यधारा से कटा हुआ है।
बारिश में तो जैसे कैद हो जाता है गांव
ग्रामीणों ने बताया कि बरसात के मौसम में स्थिति और भी भयावह हो जाती है। नदी-नाले उफान पर आ जाते हैं, जिसके कारण गांव का संपर्क पूरी तरह टूट जाता है। बीमार व्यक्ति को अस्पताल ले जाना, बच्चों का स्कूल जाना और महिलाओं को बाजार तक पहुंचना तक मुश्किल हो जाता है। मूलभूत सुविधा के लिए भी लोगों को जान जोखिम में डालनी पड़ती है।
पालकमंत्री खुद मुख्यमंत्री, फिर भी विकास गायब
सबसे बड़ा सवाल यह है कि गडचिरोली जिले के पालकमंत्री स्वयं राज्य के मुख्यमंत्री हैं। इसके बावजूद जिले के अतिदुर्गम आदिवासी इलाके में 22 किलोमीटर सड़क तक नहीं बन पा रही है। यह सरकार की आदिवासी विरोधी मानसिकता और प्रशासनिक लापरवाही को उजागर करता है।
अंततः फूटा गुस्सा, अहेरी तहसील पर धडक
जब कहीं सुनवाई नहीं हुई तो आखिरकार हजारों की संख्या में आदिवासी बंधुओं ने एकजुट होकर अहेरी तालुका मुख्यालय पर धडक दी। हाथों में तख्तियां लेकर महिलाओं और बच्चों ने साफ चेतावनी दी – जब तक सड़क का काम शुरू नहीं होता, आंदोलन जारी रहेगा।
आज जब सरकार डिजिटल इंडिया और विकसित भारत की बात करती है, तो खांदला के आदिवासी सड़क जैसी बुनियादी सुविधा के लिए संघर्ष कर रहे हैं। क्या सरकार की नींद इस आंदोलन के बाद भी खुलेगी?
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

जोधपुर ; देशभर में जहां आज दशहरे पर रावण दहन के बाद जय श्रीराम के जयकारे और आतिशबाजी…
पूरी खबर पढ़ें →
जोधपुर ; शहर जिला कांग्रेस कमेटी ओबीसी विभाग के जिलाध्यक्ष नरेंद्र शर्मा ने बताया कि दिल्ली में राजस्थान…
पूरी खबर पढ़ें →
जोधपुर : राजस्थान निधि नायर, अपर आयकर आयुक्त के मार्गदर्शन में परिवहन क्षेत्र से जुड़े हितधारकों को आयकर…
पूरी खबर पढ़ें →
कानड़/आगर-मालवा। त्योहार केवल खुशियां मनाने का अवसर नहीं, बल्कि आपसी प्रेम, सद्भाव और भाईचारे को मजबूत करने का…
पूरी खबर पढ़ें →
हाथरस सांसद अनूप प्रधान और विधायक वीरेंद्र सिंह राणा ने की शिरकत, राम के आदर्शों को बताया समाज…
पूरी खबर पढ़ें →
हाथरस सिकंदराराऊ भीड़ प्रबंधन, सुरक्षा, अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाओं को सक्रिय रखने के निर्देश सिकंदराराऊ । विजयदशमी पर्व…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।