रावण जलने पर जश्न नहीं, मनाते हैं शोक; खीर-पूड़ी का लगता है भोग,रावण की मौत पर रखते हैं सूतक
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


जोधपुर ; देशभर में जहां आज दशहरे पर रावण दहन के बाद जय श्रीराम के जयकारे और आतिशबाजी से जश्न मनाया जाता है, वहीं जोधपुर में एक जगह ऐसी भी है जहां रावण की मौत पर शोक मनाया जाता है। दशहरे के दिन मेहरानगढ़ किला रोड स्थित अमरनाथ महादेव मंदिर परिसर में रावण की प्रतिमा का अभिषेक कर विधि-विधान से पूजा की जाती है।
शाम को सूरज ढलने के बाद रावण की मृत्यु पर शोक मनाया जाता है। इस श्रीमाली ब्राह्मण समाज के दवे गोधा ब्राह्मण समुदाय के कुछ लोग खुद को रावण का वंशज मानते हैं।
विजयादशमी के दिन रावण दहन के बाद ये लोग शोक मनाते हैं, स्नान करते हैं और विधि-विधान से पूजा-अर्चना करते हैं। यहां के श्रीमाली ब्राह्मण समाज के दवे गोधा लोग पीढ़ियों से रावण की पूजा करते हैं।
पंडित अजय दवे के मुताबिक, जब रावण मंदोदरी से विवाह करने मंडोर आया था, तब दवे गोधा ब्राह्मण भी उसके साथ आए थे और यहीं बस गए। इसी रिश्ते के कारण यहां रावण को दामाद के रूप में देखा जाता है।
मेहरानगढ़ किले की तलहटी और किला रोड स्थित अमरनाथ महादेव मंदिर परिसर में रावण का मंदिर बना हुआ है। परंपरा के अनुसार रावण दहन के बाद मंदिर को धोया जाता है, विशेष आरती की जाती है और खीर-पूड़ी का भोग लगाया जाता है।
कई परिवार इस दिन अपने घरों में सूतक तक रखते हैं।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

जोधपुर ; शहर जिला कांग्रेस कमेटी ओबीसी विभाग के जिलाध्यक्ष नरेंद्र शर्मा ने बताया कि दिल्ली में राजस्थान…
पूरी खबर पढ़ें →
जोधपुर : राजस्थान निधि नायर, अपर आयकर आयुक्त के मार्गदर्शन में परिवहन क्षेत्र से जुड़े हितधारकों को आयकर…
पूरी खबर पढ़ें →
हाथरस सांसद अनूप प्रधान और विधायक वीरेंद्र सिंह राणा ने की शिरकत, राम के आदर्शों को बताया समाज…
पूरी खबर पढ़ें →
कानड़/आगर-मालवा। त्योहार केवल खुशियां मनाने का अवसर नहीं, बल्कि आपसी प्रेम, सद्भाव और भाईचारे को मजबूत करने का…
पूरी खबर पढ़ें →
हाथरस सिकंदराराऊ भीड़ प्रबंधन, सुरक्षा, अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाओं को सक्रिय रखने के निर्देश सिकंदराराऊ । विजयदशमी पर्व…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsसूमर में सरपंची की होड़, भतीजी-ताऊ आमने-सामने 15 दावेदार मैदान में, दो आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने भी ठोकी ताल;…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।