हरियाणा सरकार का बड़ा फेस्टिवल गिफ्ट: 1.15 लाख कर्मियों का वेतन बढ़ा, जानिए आपके खाते में कितने रुपये बढ़कर आएंगे
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


Sandeep Sharma District Reporter Kurukshetra Haryana
त्यौहारी सीजन के बीच हरियाणा सरकार ने प्रदेश के अनुबंधित और आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है। सरकार ने हरियाणा कौशल रोजगार निगम के तहत कार्यरत 1.15 लाख से अधिक कर्मचारियों के वेतन में 5 प्रतिशत की बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है।
इस संबंध में मुख्य सचिव कार्यालय और वित्त विभाग की सहमति के बाद आधिकारिक आदेश जारी कर दिए गए हैं। सरकार के इस फैसले से कर्मचारियों की मासिक सैलरी में 800 रुपये से लेकर 1,500 रुपये तक का सीधा इजाफा होगा।
सरकार द्वारा जारी आदेशों के मुताबिक, संशोधित वेतन दरें 1 जुलाई 2026 से प्रभावी मानी जाएंगी। इसका सीधा मतलब यह है कि कर्मचारियों को जुलाई, अगस्त, सितंबर और अक्टूबर महीने का 4 माह का एरियर (Arrears) भी आने वाले वेतन के साथ मिलेगा।
इससे त्यौहारी सीजन में कर्मचारियों के खाते में एकमुश्त अतिरिक्त राशि आएगी। लेवल, अनुभव और जिला कैटेगिरी के हिसाब से तय होगी सैलरी
HKRNL के तहत लेवल-1 से लेकर लेवल-3 तक के कर्मचारियों के वेतन में यह संशोधन किया गया है।
नई सैलरी का गणित कर्मचारियों के कार्य अनुभव और उनके जिले की कैटेगिरी (Category I, II & III) पर आधारित होगा। 0 से 5 साल अनुभव: निर्धारित बेस रेट मिलेगा, 5 से 10 साल अनुभव बेस रेट से 10% अधिक वेतन, 10 साल से अधिक अनुभव बेस रेट से 20% अधिक वेतन दिया जाएगा।
सभी विभागों को निर्देश जारी
हरियाणा सरकार ने इस फैसले का आदेश प्रदेश के सभी प्रशासनिक सचिवों, विभागाध्यक्षों, मंडलायुक्तों, जिला उपायुक्तों (DCs), बोर्ड-निगमों और विश्वविद्यालयों के प्रमुखों को भेज दिया है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि कर्मचारियों के आगामी वेतन बिल नई संशोधित दरों और एरियर के साथ तैयार किए जाएं।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

उमरिया नौरोजाबाद से राहुल शीतलानी की रिपोर्ट उमरिया। जिले के नगर परिषद नौरोजाबाद में आम नागरिकों को अधिकारियों…
पूरी खबर पढ़ें →
आजमगढ़, फूलपुर। बारिश के चलते मंगल बाजार में पसरा सन्नाटा, करवा चौथ की खरीदारी पर पड़ा असर रिपोर्ट:…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsकेंद्र सरकार नें अपने अधिनस्थ केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए महंगाई भत्ते में 3%.की वृद्धि करते हुए…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsनोएडा के भंगेल सलारपुर स्थित भट्ठा कॉलोनी में कई दिनों से बिजली विभाग और नोएडा प्राधिकरण को समाचार…
पूरी खबर पढ़ें →
खीरी पुलिस का सुरक्षा समीक्षा अभियान: लोकसभा अध्यक्ष व उपमुख्यमंत्री के आगमन को लेकर SSP ख्याति गर्ग ने…
पूरी खबर पढ़ें →
🚨🔥 **बड़ी खबर | सहारनपुर में अवैध खनन पर प्रशासन का बड़ा एक्शन! तीन स्टोन क्रेशरों के भंडारण…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।