Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Agar-Malwa

जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश राष्ट्रीय एकता दिवस पर 31 अक्टूबर को निकलेगी ‘रन फॉर यूनिटी’, जिलेभर में होंगे विविध आयोजन सरदार पटेल की जयंती पर राष्ट्रीय एकता की

29 Oct 2026, 06:31 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Sep 17 2026 05 38 13 PM

आगर-मालवा, 29 अक्टूबर। देश की एकता और अखंडता के सूत्रधार सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर 31 अक्टूबर को जिले में राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर जिला मुख्यालय पर 3 से 5 किलोमीटर की ‘रन फॉर यूनिटी’ आयोजित की जाएगी। साथ ही शासकीय-अशासकीय कार्यालयों, महाविद्यालयों और शैक्षणिक संस्थाओं में राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई जाएगी। कार्यक्रमों के जरिए नागरिकों को राष्ट्र निर्माण में सरदार पटेल के योगदान और राष्ट्रीय एकता के महत्व से परिचित कराया जाएगा।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में प्राप्त निर्देशों के अनुसार प्रदेश के सभी जिलों में राष्ट्रीय एकता दिवस पर विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। आगर-मालवा में जिला प्रशासन, पुलिस बल तथा खेल एवं युवा कल्याण विभाग के माध्यम से एकता दौड़ का आयोजन किया जाएगा। इसमें जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, पुलिसकर्मियों, खिलाड़ियों, युवाओं, विद्यार्थियों, स्वयंसेवी संस्थाओं और आम नागरिकों की सहभागिता रहेगी।

विद्यार्थियों के लिए होंगी रचनात्मक प्रतियोगिताएं

राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर विद्यार्थियों और युवाओं में देशप्रेम, सामाजिक सद्भाव और राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करने के लिए निबंध, भाषण, प्रश्नोत्तरी, पोस्टर, स्लोगन और लघु वीडियो प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। प्रतियोगिताओं के विषय ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ और ‘राष्ट्रीय एकता में युवाओं की भूमिका’ रखे जा सकेंगे।

व्यवस्थाओं पर रहेगा विशेष ध्यान

कार्यक्रमों के दौरान सुरक्षा, स्वच्छता, आपातकालीन चिकित्सा और यातायात सहित आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। जिला स्तरीय आयोजन में जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों, समाजसेवियों, स्वयंसेवी संस्थाओं, शैक्षणिक संस्थाओं, शासकीय अधिकारी-कर्मचारियों, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, लोकतंत्र सेनानियों तथा शहीद सैनिकों के परिजनों को विशेष रूप से आमंत्रित किया जाएगा।

राष्ट्रीय एकता दिवस का उद्देश्य सरदार वल्लभभाई पटेल के राष्ट्र निर्माण में दिए गए योगदान को स्मरण करने के साथ नागरिकों में देश की एकता, अखंडता, सामाजिक सद्भाव और अपने कर्तव्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश सड़क हादसे में गंभीर घायल गोवंश को मिला नया जीवन, डॉक्टरों ने किया सफल ऑपरेशन नगर पालिका और पशु चिकित्सा विभाग की तत्परता आई काम, घा
मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए विशेष शिविरों का घर-घर सर्वे के माध्यम से पत्र नागरिक को किया जा रहा है
Agar-Malwa29 Oct

मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए विशेष शिविरों का घर-घर सर्वे के माध्यम से पत्र नागरिक को किया जा रहा है

// समाचार 03// जिला संवाददाता - PL तिवारी वंदे भारत लाइव टीवी के लिए आगर मालवा Mo-9993357757 मतदाता…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Agar-Malwa29 Oct

मध्य प्रदेश स्थापना दिवस समारोह 1 नवंबर को जिला मुख्यालय पर आयोजित होंगे विविध कार्यक्रम

// समाचार 02 // जिला संवाददाता - PL तिवारी वंदे भारत लाइव टीवी आगर मालवा के लिए *मध्यप्रदेश…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए अभियान तेज, घर-घर पहुंच रहे बीएलओ विशेष शिविरों में नवीन मतदाताओं को बांटे जा रहे फॉर्म-6, पात्र न
error: Content is protected !!