जिले में 31 अक्टूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस पर आयोजित होंगे विविध कार्यक्रम

// समाचार 01//
जिला संवाददाता – PL तिवारी
Mo-9993357757
वंदे भारत लाइव टीवी के लिए आगर मालवा
जिले में 31 अक्टूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस पर आयोजित होंगे विविध कार्यक्रम
आगर-मालवा, 29 अक्टूबर 2026 / भारत के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर 31 अक्टूबर 2026 को राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया जावेगा। इस अवसर पर सरदार वल्लभभाई पटेल के राष्ट्र निर्माण में योगदान का स्मरण करने तथा राष्ट्रीय एकता, अखंडता, सामाजिक सद्भाव एवं नागरिक कर्तव्यों के प्रति जन-जागरूकता विकसित करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में प्राप्त निर्देशानुसार प्रदेश के समस्त जिलों में कार्यक्रम आयोजित किये जावेंगे।
इस संबंध में जारी निर्देशानुसार जिला मुख्यालय पर जिला प्रशासन द्वारा पुलिस बल तथा खेल एवं युवा कल्याण विभाग के माध्यम से 03 से 05 किलोमीटर की एकता दौड़ (रन फॉर यूनिटी) का आयोजन किया जावेगा, जिसमें जनप्रतिनिधि, अधिकारी, पुलिस बल, खिलाड़ी, युवा, विद्यार्थी, स्वयंसेवी संस्थाएं एवं आम नागरिक सहभागिता करेंगे। राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता बनाए रखने हेतु समस्त शासकीय, अशासकीय कार्यालयों, महाविद्यालयों एवं शैक्षणिक संस्थाओं में राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई जावेगी।
इसी क्रम में विद्यार्थियों एवं युवाओं के लिए निबंध, भाषण, प्रश्नोत्तरी, पोस्टर, स्लोगन एवं लघु वीडियो प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जावेगा, जिनके विषय 'एक भारत, श्रेष्ठ भारत' एवं 'युवाओं की राष्ट्रीय एकता में भूमिका' रखी जा सकेगी। आयोजन के दौरान सुरक्षा, स्वच्छता, आपातकालीन चिकित्सा, यातायात एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का विशेष ध्यान रखा जावेगा। जिला स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों, समाजसेवियों, स्वयंसेवी संस्थाओं, शैक्षणिक संस्थाओं, शासकीय अधिकारी-कर्मचारियों, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, लोकतंत्र सेनानियों एवं शहीद सैनिकों के परिजनों को विशेष रूप से आमंत्रित किया जावेगा।
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।




