Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Agar-Malwa

घायल गोवंश का सफल ऑपरेशन माधव गौशाला में किया

29 Oct 2026, 07:03 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
घायल गोवंश का सफल ऑपरेशन माधव गौशाला में किया - आगर-मालवा, मध्य प्रदेश

// समाचार 04//
जिला संवाददाता – PL तिवारी वंदे भारत लाइव टीवी के लिए आगर मालवा से Mo-9993357757

*नगर पालिका आगर और पशु चिकित्सा विभाग के संयुक्त प्रयास से गंभीर रूप से घायल गोवंश का सफल ऑपरेशन, माधव गौशाला में किया गया शिफ्ट*

आगर-मालवा, 29 अक्टूबर 2026 / जिला मुख्यालय आगर-मालवा में गुरुवार की शाम को मानवता और तत्परता की एक अनूठी मिसाल देखने को मिली। एक पेट्रोल पंप के सामने एक दर्दनाक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए एक निराश्रित गोवंश को न. पा .और पशु चिकित्सा दल ने त्वरित उपचार सहायता उपलब्ध करवा कर नया जीवन दिया है।
उपसंचालक पशुपालन डॉ महेश जारोलिया ने बताया कि
गुरुवार कीशाम लगभग 4:30 बजे
एक पेट्रोल पंप के सामने एक निराश्रित गोवंश का एक्सीडेंट हो गया था। सूचना मिलते ही न पा आगर का रेस्क्यू दल तुरंत मौके पर पहुंचा। नगर पालिका वाहन के ड्राइवर शिव और साथी कर्मचारियों ने सूझबूझ दिखाते हुए अत्यंत सावधानीपूर्वक गंभीर रूप से घायल और असहाय गोवंश को लिफ्ट किया और तुरंत इलाज के लिए पुराना पशु चिकित्सालय परिसर लेकर आए।

गोवंश के आगे के पैर के खुर में गंभीर चोट थी, जबकि पिछले पैर में मेटाटार्सल के पास से हड्डी पूरी तरह फ्रैक्चर हो चुकी थी। पुराना पशु चिकित्सालय परिसर में डॉ. अरविन्द महाजन और उनके सहयोगी सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी श्री मनोज चौहान ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए चिकित्सकों की टीम ने तुरंत ऑपरेशन करने का निर्णय लिया। डॉ. अरविन्द महाजन और श्री मनोज चौहान द्वारा गोवंश के पिछले पैर का सफल एम्प्युटेशन (अंगच्छेदन) ऑपरेशन किया ।

सफलतापूर्वक ऑपरेशन होने और गोवंश की स्थिति स्थिर होने के बाद, नगर पालिका के दल द्वारा उसे सुरक्षित रूप से स्थानीय गौशाला, आगर में शिफ्ट कर दिया गया है, जहां अब उसकी उचित देखरेख और आगे का उपचार जारी रहेगा।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए विशेष शिविरों का घर-घर सर्वे के माध्यम से पत्र नागरिक को किया जा रहा है
Agar-Malwa29 Oct

मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए विशेष शिविरों का घर-घर सर्वे के माध्यम से पत्र नागरिक को किया जा रहा है

// समाचार 03// जिला संवाददाता - PL तिवारी वंदे भारत लाइव टीवी के लिए आगर मालवा Mo-9993357757 मतदाता…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Agar-Malwa29 Oct

मध्य प्रदेश स्थापना दिवस समारोह 1 नवंबर को जिला मुख्यालय पर आयोजित होंगे विविध कार्यक्रम

// समाचार 02 // जिला संवाददाता - PL तिवारी वंदे भारत लाइव टीवी आगर मालवा के लिए *मध्यप्रदेश…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए अभियान तेज, घर-घर पहुंच रहे बीएलओ विशेष शिविरों में नवीन मतदाताओं को बांटे जा रहे फॉर्म-6, पात्र न
error: Content is protected !!