Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Sagar

मकान के अंदर अवैध रूप से भंडारित ₹52,000/- कीमत के विभिन्न प्रकार के पटाखे किए जप्त

01 Nov 2026, 10:04 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Sep 17 2026 05 38 13 PM

सागर, वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी,8225072664* आगामी त्योहारी एवं विवाह समारोहों के दौरान आम नागरिकों की सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए अवैध रूप से आतिशबाजी एवं विस्फोटक सामग्री का भंडारण, परिवहन एवं विक्रय करने वालों के विरुद्ध सागर पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक संजीव सिंहा के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जयवीर सिंह भदौरिया एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरेंद्र सोलंकी के मार्गदर्शन तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस देवरी अरुण उइके के निर्देशन में थाना केसली पुलिस ने ग्राम सहजपुर में एक मकान पर कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से भंडारित लगभग ₹52,000/- कीमत के विभिन्न प्रकार के पटाखे जप्त किए हैं।

थाना केसली पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम सहजपुर निवासी मिन्टू उर्फ सौरभ जैन अपने मकान में बिना वैध लाइसेंस के विभिन्न प्रकार के पटाखों का अवैध भंडारण किए हुए है। सूचना की तस्दीक उपरांत थाना प्रभारी केसली श्री धर्मराज सिंह बघेल के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा हमराह बल एवं स्वतंत्र गवाहों के साथ आरोपी के मकान पर पहुंचकर विधिवत तलाशी ली गई।

तलाशी के दौरान मकान के एक कमरे में रखी लोहे की पलंग पेटी के अंदर विभिन्न प्रकार के छोटे-बड़े पटाखे अवैध रूप से भंडारित मिले। पुलिस टीम द्वारा मौके पर समस्त आतिशबाजी सामग्री विधिवत जप्त की गई, जिसकी कुल अनुमानित कीमत लगभग ₹52,000/- है।

आरोपी मिन्टू उर्फ सौरभ पिता स्व. राजकुमार जैन, उम्र 41 वर्ष, निवासी ग्राम सहजपुर के विरुद्ध थाना केसली में अपराध क्रमांक 249/2026 धारा 125, 288 भारतीय न्याय संहिता एवं धारा 9(ख)(1)(ख) विस्फोटक अधिनियम 1884 के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

प्रकरण में सात वर्ष से कम दंड के प्रावधान होने के कारण आरोपी को मौके पर धारा 35(3) BNSS के अंतर्गत नोटिस तामील कर वैधानिक रूप से पाबंद किया गया है। सागर पुलिस आम नागरिकों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।

बिना वैध अनुमति के पटाखों एवं विस्फोटक सामग्री का भंडारण करना गंभीर सुरक्षा जोखिम उत्पन्न कर सकता है। अतः कोई भी व्यक्ति अवैध रूप से आतिशबाजी सामग्री का भंडारण अथवा विक्रय न करे।

ऐसे मामलों की सूचना तत्काल पुलिस को दें। सागर पुलिस द्वारा अवैध गतिविधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश डेढ़ घंटे की तलाश के बाद मिली सात साल की मासूम, पुलिस ने सुरक्षित परिजनों को सौंपा घर के बाहर खेलने निकली थी बालिका, अचानक हुई लापता
अवैध बटनदार चाकू लेकर घूम रहे युवक को गोपालगंज पुलिस ने किया गिरफ्तार
Sagar01 Nov

अवैध बटनदार चाकू लेकर घूम रहे युवक को गोपालगंज पुलिस ने किया गिरफ्तार

सागर, वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी,8225072664* पुलिस अधीक्षक सागर संजीव सिंहा के निर्देशन में, अतिरिक्त…

पूरी खबर पढ़ें →
जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश गांधी उपवन में गूंजा मध्यप्रदेश का गौरवगान, लोकसंस्कृति की छटा ने मोहा मन
Agar-Malwa01 Nov

जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश गांधी उपवन में गूंजा मध्यप्रदेश का गौरवगान, लोकसंस्कृति की छटा ने मोहा मन

*स्थापना दिवस समारोह में छात्राओं पर बरसी प्रोत्साहन राशि, सांसद ने प्रत्येक छात्रा को दिए 1100 रुपए; किसान…

पूरी खबर पढ़ें →
आचार्य भगवन विभव सागर जी महाराज द्वारा रचित 101 साहित्य की भव्य प्रदर्शनी का विधायक जैन ने किया शुभारंभ
Sagar01 Nov

आचार्य भगवन विभव सागर जी महाराज द्वारा रचित 101 साहित्य की भव्य प्रदर्शनी का विधायक जैन ने किया शुभारंभ

सागर, वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी* परम पूज्य आचार्य भगवन श्री विभव सागर जी महामुनिराज…

पूरी खबर पढ़ें →
भदौरा के जंगल के भीतर चल रहा था लाखों रुपए का जुआं, पुलिस सर्जिकल स्ट्राइक से 14 जुआरी गिरफ्तार 7 भागने में रहे सफल लगभग 13 लाख का मशरूका बरामद
Katni01 Nov

भदौरा के जंगल के भीतर चल रहा था लाखों रुपए का जुआं, पुलिस सर्जिकल स्ट्राइक से 14 जुआरी गिरफ्तार 7 भागने में रहे सफल लगभग 13 लाख का मशरूका बरामद

कटनी पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देश पर जिले में अवैध जुआ एवं सट्टा गतिविधियों के विरुद्ध लगातार…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!