महराजगंज में मेगा विधिक सहायता शिविर का आयोजन, पात्र लाभार्थियों को मिला योजनाओं का लाभ
महराजगंज।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, महराजगंज के तत्वावधान में आयोजित मेगा/वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक महराजगंज ने विभिन्न विभागों की ओर से लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने विभागों द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त की।
शिविर के दौरान पात्र लाभार्थियों को विभिन्न सरकारी योजनाओं के तहत चेक, स्वीकृति पत्र एवं अन्य लाभ प्रदान किए गए। अधिकारियों ने लाभार्थियों से संवाद कर योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी ली और संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचाया जाए।
इस अवसर पर जनकल्याणकारी सेवाओं को अधिक प्रभावी एवं पारदर्शी बनाने पर विशेष जोर दिया गया।