Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Sagar

अवैध बटनदार चाकू लेकर घूम रहे युवक को गोपालगंज पुलिस ने किया गिरफ्तार

01 Nov 2026, 10:04 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
अवैध बटनदार चाकू लेकर घूम रहे युवक को गोपालगंज पुलिस ने किया गिरफ्तार - सागर, मध्य प्रदेश

सागर, वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी,8225072664* पुलिस अधीक्षक सागर संजीव सिंहा के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरेंद्र सोलंकी के मार्गदर्शन में नगर पुलिस अधीक्षक ललित कश्यप के पर्यवेक्षण में एवं थाना प्रभारी गोपालगंज घनश्याम शर्मा के नेतृत्व में थाना गोपालगंज पुलिस द्वारा अवैध हथियार रखने एवं लेकर घूमने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के अंतर्गत दिनांक 31.10.2026 को थाना गोपालगंज पुलिस कस्बा भ्रमण एवं कांबिंग गस्त पर थी।

इसी दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि तिली बाघराज वार्ड क्षेत्र में एक व्यक्ति अवैध चाकू लेकर घूम रहा है। सूचना की तस्दीक हेतु पुलिस टीम मुखबिर के बताए स्थान एकीकृत शासकीय माध्यमिक शाला, तिली बाघराज वार्ड के पास पहुंची, जहां पुलिस को देखकर एक व्यक्ति भागने लगा।

जिसे पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम करन पटेल पिता लोकमन पटेल, उम्र 20 वर्ष, निवासी तिली वार्ड, थाना गोपालगंज, जिला सागर बताया।

आरोपी की तलाशी लेने पर उसकी जींस की दाहिनी जेब से एक लोहे का पुराना इस्तेमालशुदा बटनदार धारदार चाकू बरामद हुआ। पुलिस द्वारा गवाहों के समक्ष उक्त चाकू को विधिवत जप्त कर मौके पर सीलबंद किया गया तथा आरोपी को विधिवत गिरफ्तार किया गया।

आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 528/2026, धारा 25(1-B)(b) आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

आरोपी करन पटेल का पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड भी पाया गया है, जिसके विरुद्ध थाना गोपालगंज एवं थाना सिविल लाइन, जिला सागर में पूर्व से कुल 03 आपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध हैं। जिनमें
अपराध क्रमांक 483/2024 धारा 115, 118(1), 296, 3(5), 351(2) बीएनएस, थाना गोपालगंज;अपराध क्रमांक 20/2025 धारा 115, 118(1), 296, 3(5), 351(2) बीएनएस एवं अपराध क्रमांक 07/2026 धारा 115(2), 296(a), 3(5), 351(2) बीएनएस, दोनों थाना सिविल लाइन, जिला सागर के प्रकरण शामिल हैंआम नागरिकों से अपील है कि अवैध हथियार लेकर घूमने अथवा सार्वजनिक स्थानों पर अशांति फैलाने वाले व्यक्तियों की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश डेढ़ घंटे की तलाश के बाद मिली सात साल की मासूम, पुलिस ने सुरक्षित परिजनों को सौंपा घर के बाहर खेलने निकली थी बालिका, अचानक हुई लापता
जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश गांधी उपवन में गूंजा मध्यप्रदेश का गौरवगान, लोकसंस्कृति की छटा ने मोहा मन
Agar-Malwa01 Nov

जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश गांधी उपवन में गूंजा मध्यप्रदेश का गौरवगान, लोकसंस्कृति की छटा ने मोहा मन

*स्थापना दिवस समारोह में छात्राओं पर बरसी प्रोत्साहन राशि, सांसद ने प्रत्येक छात्रा को दिए 1100 रुपए; किसान…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Sagar01 Nov

मकान के अंदर अवैध रूप से भंडारित ₹52,000/- कीमत के विभिन्न प्रकार के पटाखे किए जप्त

सागर, वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी,8225072664* आगामी त्योहारी एवं विवाह समारोहों के दौरान आम नागरिकों…

पूरी खबर पढ़ें →
आचार्य भगवन विभव सागर जी महाराज द्वारा रचित 101 साहित्य की भव्य प्रदर्शनी का विधायक जैन ने किया शुभारंभ
Sagar01 Nov

आचार्य भगवन विभव सागर जी महाराज द्वारा रचित 101 साहित्य की भव्य प्रदर्शनी का विधायक जैन ने किया शुभारंभ

सागर, वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी* परम पूज्य आचार्य भगवन श्री विभव सागर जी महामुनिराज…

पूरी खबर पढ़ें →
भदौरा के जंगल के भीतर चल रहा था लाखों रुपए का जुआं, पुलिस सर्जिकल स्ट्राइक से 14 जुआरी गिरफ्तार 7 भागने में रहे सफल लगभग 13 लाख का मशरूका बरामद
Katni01 Nov

भदौरा के जंगल के भीतर चल रहा था लाखों रुपए का जुआं, पुलिस सर्जिकल स्ट्राइक से 14 जुआरी गिरफ्तार 7 भागने में रहे सफल लगभग 13 लाख का मशरूका बरामद

कटनी पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देश पर जिले में अवैध जुआ एवं सट्टा गतिविधियों के विरुद्ध लगातार…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!