मिशन शक्ति फेज-6.0: फरेंदा थाने में महिलाओं और बालिकाओं को किया गया जागरूक, हेल्पलाइन नंबरों की दी गई जानकारी
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


मिशन शक्ति फेज-6.0: फरेंदा थाने में महिलाओं और बालिकाओं को किया गया जागरूक, हेल्पलाइन नंबरों की दी गई जानकारी
फरेन्दा/महराजगंज।
महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सोमवार को थाना फरेंदा परिसर में मिशन शक्ति फेज-6.0 के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी फरेंदा दीपशिखा वर्मा की उपस्थिति में आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों, कानूनी प्रावधानों और सुरक्षा उपायों के प्रति जागरूक किया गया।
कार्यक्रम में ग्राम प्रधानों, ग्राम चौकीदारों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, आशा बहुओं और उपस्थित महिलाओं को छेड़छाड़, दहेज उत्पीड़न, दहेज हत्या सहित अन्य महिला संबंधी अपराधों से बचाव की जानकारी दी गई। साथ ही किसी भी प्रकार की समस्या होने पर शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया और उपलब्ध कानूनी सहायता के बारे में विस्तार से बताया गया।
महिला सुरक्षा हेल्पलाइन नंबरों की दी गई जानकारी
जागरूकता कार्यक्रम के दौरान महिलाओं एवं बालिकाओं को महिला सुरक्षा हेल्पलाइन 1090, आपातकालीन पुलिस सेवा 112, महिला हेल्पलाइन 181 और साइबर हेल्पलाइन 1930 के बारे में जानकारी दी गई। पुलिस ने उन्हें किसी भी आपात स्थिति में संबंधित हेल्पलाइन का उपयोग करने तथा बिना किसी भय के अपनी शिकायत दर्ज कराने के लिए प्रेरित किया।
इसके अतिरिक्त बालिकाओं की सुरक्षा, घर से जाने से जुड़ी समस्याओं और उनके सामाजिक दुष्प्रभावों के प्रति भी जागरूक किया गया। महिलाओं एवं बालिकाओं के सशक्तिकरण से संबंधित सरकारी कल्याणकारी योजनाओं तथा बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना की जानकारी भी दी गई।
पुलिस के अनुसार, मिशन शक्ति फेज-6.0 का मुख्य उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना, महिला अपराधों की रोकथाम करना और उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक बनाकर आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाना है, ताकि वे समाज में सम्मानपूर्वक जीवन व्यतीत कर सकें।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

कांठ में तहसील बार एसोसिएशन की स्थानीय कार्यकारिणी की ओर से आयोजित कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता एवं…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsवासु मित्तल की जमानत और सावेज की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, मेडिकल स्टोर से मिले थे 960 प्रतिबंधित…
पूरी खबर पढ़ें →
विजय कुमार बंसल हरिद्वार ब्यूरो *हरिद्वार में मिठाई निर्माण इकाइयों एवं दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई,…
पूरी खबर पढ़ें →
कांठ नगर में बम बटक एकता मंच के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को नगर में अखंड ज्योति शोभायात्रा धूमधाम…
पूरी खबर पढ़ें →
*आगरा: नगर निगम के डंपर ने छात्रा को मारी जोरदार टक्कर, मौके पर मौत* *आगरा, 4 नवंबर 2026*…
पूरी खबर पढ़ें →
वन्दे मातरम् न्यूज़' लाइव टीवी के जिला प्रतिनिधि :डॉ. पिंटू पाल पंचकूला के सरकारी स्कूल में दिल दहला…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।