Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Dhanbad

धैया में 1.03 एकड़ वन भूमि और 40 डिसमिल सरकारी जमीन से हटाया गया अवैध अतिक्रमण

04 Nov 2026, 07:50 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
धैया में 1.03 एकड़ वन भूमि और 40 डिसमिल सरकारी जमीन से हटाया गया अवैध अतिक्रमण - धनबाद, झारखंड

जिला जनसंपर्क कार्यालय
धनबाद
3 नवंबर 2026

शहरी क्षेत्रों में नागरिक सुविधाओं के विस्तार के लिए सरकारी भूमि का होगा उपयोग – उपायुक्त

उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री आदित्य रंजन तथा वन प्रमंडल पदाधिकारी श्री विकास पालीवाल के निर्देशानुसार वन भूमि व सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत मौजा धैया में आज जिला प्रशासन तथा वन प्रमंडल द्वारा संयुक्त कार्रवाई कर मौजा धैया के खाता संख्या 196, प्लॉट संख्या 67 अंतर्गत स्थित 1.03 एकड़ वन भूमि तथा 40 डिसमिल सरकारी जमीन को अतिक्रमण से मुक्त कराया गया।

कार्रवाई के दौरान धनबाद अंचल के अंचल अधिकारी सह प्रतिनियुक्त मजिस्ट्रेट श्री रामप्रवेश कुमार, अमीन मेघलाल महतो, वन प्रमंडल कार्यालय के अधिकारी व कर्मी तथा पर्याप्त संख्या में पुलिस बल उपस्थित रहे। नगर निगम से मंगाई गई 2 जेसीबी मशीनों की सहायता से अवैध रूप से किए गए निर्माणों और चहारदीवारी को ध्वस्त किया गया।

उक्त वन भूमि पर दिलीप राम नामक व्यक्ति द्वारा लगभग 10 वर्षों से अवैध रूप से कब्जा जमाया गया था और उसमें से कुछ भूमि को अवैध तरीके से बेचने की भी बात सामने आई थी। अभियान के दौरान मानवीय संवेदनाओं को ध्यान में रखते हुए वर्तमान में वहां रह रहे परिवारों व बच्चों के आश्रय स्थल (दो आवासों) को दो दिनों की मोहलत दी गई है। संबंधित पक्षों से दो दिनों के भीतर स्वतः स्थल खाली करने का लिखित आश्वासन लिया गया है, जिसके उपरांत शेष निर्माण पर भी नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

वहीं इस कार्रवाई के बाद उपायुक्त ने कहा कि शहरी क्षेत्रों में बढ़ती आबादी और जमीन के अभाव को ध्यान में रखते हुए झारखंड सरकार के निर्देशानुसार, जिला प्रशासन ने नागरिक सुविधाओं के विस्तार हेतु एक महत्वपूर्ण पहल शुरू की है। शहरी क्षेत्र में उपलब्ध सरकारी भूमि को सुरक्षित और सुव्यवस्थित कर आम जनता से जुड़ी बुनियादी सुविधाओं जैसे पार्क, विद्यालय, आंगनबाड़ी केंद्र और स्वास्थ्य केंद्र व अस्पतालों के निर्माण के लिए प्राथमिकता के आधार पर उपयोग में लाने का निर्णय लिया गया है।

प्रशासन द्वारा शहरी अंचलों में उपलब्ध सरकारी जमीनों का स्थलीय निरीक्षण और सर्वेक्षण कराया जा रहा है, ताकि जमीन की वास्तविक स्थिति और उपलब्धता के अनुरूप विभिन्न जनकल्याणकारी परियोजनाओं की रूपरेखा तय की जा सके। भूमि के बढ़ते अभाव के बीच यह कदम सार्वजनिक संपत्तियों के संरक्षण के साथ-साथ नागरिकों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने में सहायक सिद्ध होगा।

उन्होंने बताया कि झारखंड सरकार की मंशा शहरी क्षेत्रों में समग्र विकास को गति देना है। इसी क्रम में आमजनों के हित को सर्वोपरि रखते हुए भविष्य में कई अन्य जनोपयोगी व महत्वाकांक्षी योजनाओं को धरातल पर उतारने की तैयारी की जा रही है, जिससे बच्चों के लिए बेहतर शिक्षा, महिलाओं व शिशुओं के लिए पोषण केंद्र, बुजुर्गों व परिवारों के लिए हरित पार्क तथा सभी वर्गों के लिए सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं स्थानीय स्तर पर ही उपलब्ध कराई जा सकें।

जिला प्रशासन ने सख्त चेतावनी दी है कि सरकारी अथवा वन भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसे अतिक्रमणकारियों के विरुद्ध आगे भी सख्त कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

झारखंड में फरवरी से शुरू हो सकती हैं मैट्रिक-इंटर की परीक्षाएं, 12 नवंबर से आवेदन प्रक्रिया शुरू
Dhanbad05 Nov

झारखंड में फरवरी से शुरू हो सकती हैं मैट्रिक-इंटर की परीक्षाएं, 12 नवंबर से आवेदन प्रक्रिया शुरू

*रांची*। झारखंड में वर्ष 2027 की मैट्रिक और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा की तैयारी में जुटे विद्यार्थियों के लिए…

पूरी खबर पढ़ें →
मारांग बुरु धरम गाढ़ दो दिवसीय महासम्मेलन का विधिवत शुभारंभ: संताल आदिवासियों ने धार्मिक,* *सांस्कृतिक व प्रथागत अधिकारों की रक्षा का लिया संकल्प
त्योहारों के मद्देनजर कतरास पुलिस अलर्ट, संयुक्त पुलिस टीम ने शहरी क्षेत्र में की सघन पैदल गश्ती
Dhanbad05 Nov

त्योहारों के मद्देनजर कतरास पुलिस अलर्ट, संयुक्त पुलिस टीम ने शहरी क्षेत्र में की सघन पैदल गश्ती

कतरास। आगामी त्योहारों के मद्देनजर क्षेत्र में विधि-व्यवस्था बनाए रखने एवं आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने को…

पूरी खबर पढ़ें →
उपायुक्त ने डीएमएफटी, सीएसआर एवं अनटाइड फंड की योजनाओं में तेजी लाने का दिया निर्देश
Dhanbad05 Nov

उपायुक्त ने डीएमएफटी, सीएसआर एवं अनटाइड फंड की योजनाओं में तेजी लाने का दिया निर्देश

जिला जनसंपर्क कार्यालय धनबाद 4 नवंबर 2026 _7 स्वास्थ्य केंद्रों में प्रसव सेवा शुरू न होने पर एमओआईसी…

पूरी खबर पढ़ें →
बिजय राघव गढ़ पुलिस का पटाखा दुकानो एवं गोदामो का किया औचक निरीक्षण
Katni05 Nov

बिजय राघव गढ़ पुलिस का पटाखा दुकानो एवं गोदामो का किया औचक निरीक्षण

कटनी (थाना विजय राघव गढ़) पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री कमल…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!