Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Nagaur

लाडपुरा ग्रामवासियों ने पेश की मानवता की मिसाल, पीड़ित परिवार को सौंपी 3.01 लाख रुपए की सहायता

04 Nov 2026, 02:38 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
लाडपुरा ग्रामवासियों ने पेश की मानवता की मिसाल, पीड़ित परिवार को सौंपी 3.01 लाख रुपए की सहायता - NAGAUR, राजस्थान

थांवला सड़क हादसे में मुकंदर साईं की हुई थी मौत, अजमेर अस्पताल में भर्ती माताजी के उपचार के लिए भी ग्रामीणों ने बढ़ाए मदद के हाथ
पादूकलां। संकट की घड़ी में जरूरतमंद परिवार के साथ खड़े होकर लाडपुरा ग्रामवासियों ने मानवता और सामाजिक एकजुटता की अनूठी मिसाल पेश की है।

अक्टूबर 2026 में थांवला के पास हुए सड़क हादसे में मुकंदर पुत्र कैलाश साईं की मृत्यु के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। वहीं, उनकी माताजी अजमेर अस्पताल में उपचाराधीन हैं।

ऐसे मुश्किल समय में परिवार को आर्थिक संबल देने के लिए लाडपुरा के ग्रामीणों ने एकजुट होकर 3 लाख 1 हजार रुपए की सहायता राशि जुटाई। बुधवार को लाडपुरा ग्रामवासी पालड़ी कला पहुंचे और दिवंगत मुकंदर के परिजनों को 3,01,000 रुपए की आर्थिक सहायता राशि सौंपी।

ग्रामीणों ने शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया और इस कठिन परिस्थिति में हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। ग्रामीणों की ओर से दी गई यह राशि परिवार को आर्थिक राहत देने के साथ ही अजमेर अस्पताल में भर्ती माताजी के उपचार में भी सहायक होगी।

इस दौरान सरपंच प्रतिनिधि अजय सिंह रावत, उपसरपंच रामेश्वर लाल गौड़, त्रिलोक राव, लादूराम बड़ियासर, विजय सिंह राजपुरोहित, जितेंद्र गौड़, सुरेश जांगिड़, ओमप्रकाश सुवासिया, हाथीराम रैदास, जालम सिंह चारण एवं शंकर सिंह रावत सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे। ग्रामीणों की इस पहल की क्षेत्र में सराहना हो रही है।

विपत्ति के समय जाति, वर्ग और आपसी भेदभाव से ऊपर उठकर एक परिवार की मदद के लिए आगे आना समाज की सच्ची एकता का परिचायक है। लाडपुरा ग्रामवासियों ने अपने सहयोग से यह संदेश दिया कि दुख की घड़ी में किसी जरूरतमंद का सहारा बनना ही सच्ची मानवता है।

ग्रामीणों ने ईश्वर से दिवंगत मुकंदर की माताजी के शीघ्र स्वस्थ होने और परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

घरेलू गैस सिलेण्डरों के व्यावसायिक उपयोग पर कार्रवाई, 6 प्रतिष्ठानों से 16 सिलेण्डर जब्त
Pali04 Nov

घरेलू गैस सिलेण्डरों के व्यावसायिक उपयोग पर कार्रवाई, 6 प्रतिष्ठानों से 16 सिलेण्डर जब्त

घरेलू गैस सिलेण्डरों के व्यावसायिक उपयोग पर कार्रवाई, 6 प्रतिष्ठानों से 16 सिलेण्डर जब्त पाली, 03 नवम्बर। खाद्य…

पूरी खबर पढ़ें →
आगामी पर्व-त्योहारों के मद्देनजर जिलाधिकारी, भागलपुर श्रीमती अलंकृता पांडेय एवं वरीय पुलिस अधीक्षक, भागलपुर श्री प्रमोद कुमार यादव के द्वारा विभिन्न घाटों का निरीक्षण किया गया।
Bhagalpur03 Nov

आगामी पर्व-त्योहारों के मद्देनजर जिलाधिकारी, भागलपुर श्रीमती अलंकृता पांडेय एवं वरीय पुलिस अधीक्षक, भागलपुर श्री प्रमोद कुमार यादव के द्वारा विभिन्न घाटों का निरीक्षण किया गया।

आगामी पर्व-त्योहारों के मद्देनजर जिलाधिकारी, भागलपुर श्रीमती अलंकृता पांडेय एवं वरीय पुलिस अधीक्षक, भागलपुर श्री प्रमोद कुमार यादव…

पूरी खबर पढ़ें →
त्योहारों को लेकर पुरंदरपुर थाने में पीस कमेटी की बैठक संपन्न, शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील
Mahrajganj03 Nov

त्योहारों को लेकर पुरंदरपुर थाने में पीस कमेटी की बैठक संपन्न, शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील

त्योहारों को लेकर पुरंदरपुर थाने में पीस कमेटी की बैठक संपन्न, शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!