Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Jalaun

ब्रेकिंग न्यूज़ जालौन बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर दो जिंदगियां जिंदा जलकर खत्म, हादसे के बाद उठे यूपीडा की व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल!

04 Nov 2026, 02:38 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ब्रेकिंग न्यूज़ जालौन बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर दो जिंदगियां जिंदा जलकर खत्म, हादसे के बाद उठे यूपीडा की व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल! - JALAUN, उत्तर प्रदेश

ब्रेकिंग न्यूज़ जालौन

बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर दो जिंदगियां जिंदा जलकर खत्म, हादसे के बाद उठे यूपीडा की व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल!

बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर हुए भीषण हादसे में ट्रक चालक और कंडक्टर की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद अब एक्सप्रेसवे पर सुरक्षा और आपातकालीन व्यवस्थाओं को लेकर यूपीडा की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

सुबह करीब 3 बजे किलोमीटर संख्या 209.2 पर औरैया से जालौन ईंट लेकर जा रहा ट्रक चालक को झपकी आने के कारण अनियंत्रित होकर नीचे जा गिरा। इसके बाद ट्रक में भीषण आग लग गई और चालक व कंडक्टर अंदर ही फंस गए।

करीब तीन घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद दोनों के शवों के अवशेष बाहर निकाले जा सके।

लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह है कि हादसे के बाद समय रहते फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस क्यों नहीं पहुंची?

आखिर कहां थी एक्सप्रेसवे की पेट्रोलिंग टीम?

क्या बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर तैनात पेट्रोलिंग गाड़ियां सिर्फ औपचारिकता निभाने के लिए हैं?

क्या करोड़ों रुपये के टोल और सुविधाओं के दावों के बावजूद टोल प्लाजा पर फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस जैसी जरूरी आपातकालीन सुविधाएं उपलब्ध नहीं हैं?

अगर समय रहते दमकल और एंबुलेंस पहुंच जातीं तो क्या दोनों की जान बचाने की कोई संभावना बन सकती थी?

क्या यूपीडा हादसे के बाद अपनी जिम्मेदारी तय करेगा? क्या आपातकालीन व्यवस्थाओं में हुई देरी की जांच होगी? और आखिर इस लापरवाही के लिए जवाबदेह कौन होगा?

दो परिवारों के चिराग बुझ गए, अब जवाबदेही तय होना जरूरी है।

जालौन के बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर किलोमीटर संख्या 209.2 का मामला।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश *सुसनेर में 30 ग्राम स्मैक के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, तस्करी में इस्तेमाल बाइक भी जब्त तीन लाख रुपये आंकी गई स्मैक की कीमत, मोटरसाइकि
04 आरक्षक (चालक) को मिला पदोन्नति प्रधान आरक्षक (चालक) के पद पर हुए पदोन्नत
Dhamtari04 Nov

04 आरक्षक (चालक) को मिला पदोन्नति प्रधान आरक्षक (चालक) के पद पर हुए पदोन्नत

पुलिस महानिरीक्षक रायपुर जोन,रायपुर अमरेश कुमार मिश्रा (भा.पु.से.) द्वारा जारी पदोन्नति आदेश एवं वर्ष 2026 की योग्यता सूची…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Chandauli04 Nov

Varanasi: ‘ऑनलाइन खरीदारी बंद करो, फुटकर दुकानदारों को जीने दो’; वाराणसी में समाजवादी व्यापार सभा ने निकाली पदयात्रा

Varanasi: 'ऑनलाइन खरीदारी बंद करो, फुटकर दुकानदारों को जीने दो'; वाराणसी में समाजवादी व्यापार सभा ने निकाली पदयात्राऑनलाइन…

पूरी खबर पढ़ें →
वैवाहिक विवाद के बीच विकास सिंह पटेल और अंकिता सिंह की कथित निजी तस्वीरें वायरल, पत्नी नेहा सिंह पटेल के फेसबुक पोस्ट से मामला चर्चा में।
🔴 आयरनमैन 70.3 गोवा में बड़े राजा का दमदार प्रदर्शन, 113 किलोमीटर की कठिन चुनौती पूरी कर बने कुंडा का गौरव गोवा। साहस, संकल्प और दृढ़ इच्छाशक्ति की मिसाल पेश करते हुए माननीय बड़े
error: Content is protected !!