बड़ी बहन को प्रेमी संग आपत्तिजनक हालत में देखा, राज खुलने के डर से किशोरी की नृशंस हत्या; मैहर पुलिस ने सुलझाई अंधे कत्ल की गुत्थी
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


मध्य प्रदेश के मैहर जिले के ताला थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां पुलिस ने 11 महीने पुरानी एक नाबालिग बालिका की अंधी हत्या की गुत्थी को आखिरकार सुलझा लिया है। मृतिका की बड़ी बहन के प्रेमी ने ही खौफनाक तरीके से पत्थर से सिर कुचलकर उसकी हत्या की थी। वारदात के बाद आरोपी लगातार पुलिस और परिजनों को गुमराह करता रहा, लेकिन तकनीकी साक्ष्यों और पुलिस की पैनी जांच ने उसे बेनकाब कर दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
घटना 17 जनवरी 2026 की है, जब 17 वर्षीय नाबालिग बालिका भैंस चराने पपरा पहाड़ जंगल की तरफ गई थी और देर शाम तक वापस नहीं लौटी। 25 जनवरी को जंगल से उसका शव बरामद हुआ था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर पर भारी वस्तु से वार करने की पुष्टि होने पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। 11 महीने तक चली लंबी जांच और साइबर सेल की मदद से सीधी जिले के रामपुर नैकिन थाना क्षेत्र के ग्राम बेलकशरी निवासी 21 वर्षीय शीतल केवट को हिरासत में लिया गया, जिसने पूछताछ में अपना जुर्म कबूल कर लिया।
पूछताछ में सामने आया कि आरोपी का मृतिका की बड़ी बहन के साथ प्रेम संबंध था। 16 जनवरी की रात जब आरोपी अपनी प्रेमिका से मिलने पहुंचा, तो मृतिका ने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था। इसी राज के खुलने के डर से आरोपी ने अगले दिन जंगल में बालिका की बेरहमी से हत्या कर दी और सबूत छिपाने के लिए पत्थर को तेंदू के पेड़ के पास छुपा दिया था। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त पत्थर और मोबाइल फोन जब्त कर आरोपी को न्यायालय में पेश कर दिया है।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

**आगर-मालवा।** जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सुसनेर पुलिस…
पूरी खबर पढ़ें →
महाराष्ट्र से बिहार जा रही ट्रेन में फर्जी महिला टीटीई का रात 2 बजे यात्रियों से मांग रही…
पूरी खबर पढ़ें →
महाराष्ट्र से बिहार जा रही ट्रेन में फर्जी महिला टीटीई का रात 2 बजे यात्रियों से मांग रही…
पूरी खबर पढ़ें →
*अमरपाटन के ग्राम चोरखरी के पास जंगली हाथी E5 ने एक गाय पैरो से कुचलकर उतारा मौत के…
पूरी खबर पढ़ें →
गौमाता के सम्मान और न्याय के लिए हिमाचली मिश्रा का संघर्ष जारी, ब्राह्मण समाज ने दिया साथ निभाने…
पूरी खबर पढ़ें →
बीजाडांडी में अवैध पाल क्लिनिक सील; दवाइयां और चिकित्सा उपकरण जब्त बंदे भारत जिले में बिना वैध चिकित्सकीय…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।