महराजगंज: उज्ज्वला योजना के तहत 2.58 लाख परिवारों को मिलेगी सब्सिडी, महिलाओं को वितरित किए गए डेमो चेक
महराजगंज।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत ₹1,500 करोड़ की सब्सिडी डीबीटी (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से लाभार्थियों के खातों में हस्तांतरित की गई।
इस अवसर पर महराजगंज में आयोजित कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष रविकांत पटेल, पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह एवं सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया ने लगभग 200 महिलाओं को सब्सिडी के डेमो चेक प्रदान किए।
इस योजना के तहत जनपद महराजगंज के लगभग 2.58 लाख पात्र परिवार लाभान्वित होंगे। कार्यक्रम में जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल, पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी एवं अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ सहित अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।