Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Sonbhadra

झारोखुर्द में तीन वाहनों की आमने-सामने भीषण भिड़ंत, युवक की मौत

04 Nov 2026, 05:41 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
झारोखुर्द में तीन वाहनों की आमने-सामने भीषण भिड़ंत, युवक की मौत - SONBHADRA, उत्तर प्रदेश

ट्रक, टीपर और बोलेरो की टक्कर से मची चीख-पुकार, कई घायल; सीओ विनय प्रभाकर साहनी और कोतवाल विश्वनाथ प्रताप सिंह ने संभाला राहत-बचाव का मोर्चा

दुद्धी सोनभद्र(राकेश कुमार कन्नौजिया)। दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के झारोखुर्द गांव में सड़क हादसे की दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां ट्रक, टीपर और बोलेरो की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। तीन वाहनों के बीच हुई भीषण टक्कर में एक युवक की मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोग घायल हो गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई और आसपास के ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई।
दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग राहत एवं बचाव कार्य में जुट गए। वहीं, पुलिस उपाधीक्षक दुद्धी विनय प्रभाकर साहनी और कोतवाली प्रभारी विश्वनाथ प्रताप सिंह पुलिस टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य में जुट गए। उनके नेतृत्व में घायलों को अस्पताल पहुंचाने तथा घटनास्थल पर राहत कार्य संचालित करने की व्यवस्था की गई। एंबुलेंस की मदद से घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है।
उधर, हादसे में जान गंवाने वाले युवक के शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल मृतक की शिनाख्त और दुर्घटना से संबंधित अन्य कानूनी प्रक्रियाएं पूरी की जा रही हैं।
तीन वाहनों की भीषण टक्कर के कारण सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई और यातायात प्रभावित हो गया। पुलिस अधिकारियों एवं पुलिस टीम ने मौके पर स्थिति को नियंत्रित करते हुए दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाया और यातायात व्यवस्था सुचारू कराई। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
इस दर्दनाक हादसे के बाद झारोखुर्द गांव सहित आसपास के क्षेत्र में शोक और चिंता का माहौल है। दुर्घटना के कारणों और घायलों की वास्तविक संख्या के संबंध में विस्तृत जानकारी पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की04 Nov

त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 70 किलो से अधिक अमानक खाद्य सामग्री कराई गई नष्ट

त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 70 किलो से अधिक अमानक खाद्य सामग्री कराई गई…

पूरी खबर पढ़ें →
Bijnor : डीएम और अधिवक्ता के बीच विवादः बिजनौर में DM पर अभद्र व्यवहार का आरोप, वकीलों ने कार्यालय के बाहर धरना दिया
Bijnor04 Nov

Bijnor : डीएम और अधिवक्ता के बीच विवादः बिजनौर में DM पर अभद्र व्यवहार का आरोप, वकीलों ने कार्यालय के बाहर धरना दिया

बिजनौर कलेक्ट्रेट में बुधवार को डीएम उमेश प्रताप सिंह और एक अधिवक्ता के बीच विवाद हो गया। अधिवक्ता…

पूरी खबर पढ़ें →
ब्रेकिंग न्यूज़ जालौन बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर दो जिंदगियां जिंदा जलकर खत्म, हादसे के बाद उठे यूपीडा की व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल!
Jalaun04 Nov

ब्रेकिंग न्यूज़ जालौन बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर दो जिंदगियां जिंदा जलकर खत्म, हादसे के बाद उठे यूपीडा की व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल!

ब्रेकिंग न्यूज़ जालौन बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर दो जिंदगियां जिंदा जलकर खत्म, हादसे के बाद उठे यूपीडा की व्यवस्थाओं…

पूरी खबर पढ़ें →
जालौन ब्रेकिंग अधिवक्ता हत्याकांड के आरोपी और पुलिस के बीच मुठभेड़, सुपारी लेकर हत्या करने का आरोप ।
Jalaun04 Nov

जालौन ब्रेकिंग अधिवक्ता हत्याकांड के आरोपी और पुलिस के बीच मुठभेड़, सुपारी लेकर हत्या करने का आरोप ।

जालौन ब्रेकिंग अधिवक्ता हत्याकांड के आरोपी और पुलिस के बीच मुठभेड़, सुपारी लेकर हत्या करने का आरोप ।…

पूरी खबर पढ़ें →
जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश *सुसनेर में 30 ग्राम स्मैक के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, तस्करी में इस्तेमाल बाइक भी जब्त तीन लाख रुपये आंकी गई स्मैक की कीमत, मोटरसाइकि
error: Content is protected !!