Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Indore

दो साल से चोरी की बाइक चला रहा युवक गिरफ्तार:इंदौर में बिना नंबर प्लेट के घूम रहा था; चेसिस नंबर से खुला राज |

04 Nov 2026, 04:53 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
दो साल से चोरी की बाइक चला रहा युवक गिरफ्तार:इंदौर में बिना नंबर प्लेट के घूम रहा था; चेसिस नंबर से खुला राज | - इन्दौर, मध्य प्रदेश

जिला रिपोर्टर डॉ अनिल दुबे
इंदौर में बुधवार को अरविंदो हॉस्पिटल के सामने चेकिंग के दौरान ट्रैफिक पुलिस ने चोरी की बाइक चला रहे एक युवक को पकड़ा। बिना नंबर प्लेट की यामाहा बाइक लेकर जा रहे युवक ने पुलिसकर्मियों को देखकर भागने की कोशिश की। पुलिस ने उसे पकड़ा और POS मशीन से चेसिस नंबर स्कैन किया। जांच में पता चला कि बाइक जनवरी 2025 में तेजाजी नगर थाना क्षेत्र से चोरी हुई थी।

आरोपी की पहचान ललितपुर निवासी सोनू विश्वकर्मा के रूप में हुई है। उसे आगे की कार्रवाई के लिए बाणगंगा पुलिस के सुपुर्द किया गया है।

अरविंदो हॉस्पिटल के सामने ड्यूटी कर रहे थे जवान

ट्रैफिक व्यवस्था संभालने के लिए एएसआई अवधेश शर्मा, आरक्षक विष्णु भदौरिया और सैनिक अजय बुधवार को अरविंदो हॉस्पिटल के सामने तैनात थे। इसी दौरान उन्होंने बिना नंबर प्लेट की बाइक लेकर जा रहे युवक को रोकने का प्रयास किया। वह बाइक लेकर भागने लगा, जिसके बाद पुलिसकर्मियों ने उसे पकड़ लिया।
चेसिस नंबर से सामने आया बाइक का रजिस्ट्रेशन

जवानों ने POS मशीन से बाइक का चेसिस नंबर स्कैन किया। इससे उसका असली रजिस्ट्रेशन नंबर और मालिक का नाम सामने आया। वाहन का रिकॉर्ड खंगालने पर पता चला कि जनवरी 2025 में तेजाजी नगर थाने में इसकी चोरी की FIR दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने फोन पर वाहन मालिक से संपर्क किया तो उसने बाइक चोरी होने की पुष्टि की।

कैफे में काम करता है आरोपी सोनू विश्वकर्मा

सोनू ने पूछताछ में बताया कि वह शहर के एक कैफे में काम करता है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, उससे पूछताछ के बाद अन्य चोरियों के संबंध में भी जानकारी सामने आ सकती है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

बड़ी बहन को प्रेमी संग आपत्तिजनक हालत में देखा, राज खुलने के डर से किशोरी की नृशंस हत्या; मैहर पुलिस ने सुलझाई अंधे कत्ल की गुत्थी
ब्रेकिंग न्यूज़ जालौन बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर दो जिंदगियां जिंदा जलकर खत्म, हादसे के बाद उठे यूपीडा की व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल!
Jalaun04 Nov

ब्रेकिंग न्यूज़ जालौन बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर दो जिंदगियां जिंदा जलकर खत्म, हादसे के बाद उठे यूपीडा की व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल!

ब्रेकिंग न्यूज़ जालौन बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर दो जिंदगियां जिंदा जलकर खत्म, हादसे के बाद उठे यूपीडा की व्यवस्थाओं…

पूरी खबर पढ़ें →
जालौन ब्रेकिंग अधिवक्ता हत्याकांड के आरोपी और पुलिस के बीच मुठभेड़, सुपारी लेकर हत्या करने का आरोप ।
Jalaun04 Nov

जालौन ब्रेकिंग अधिवक्ता हत्याकांड के आरोपी और पुलिस के बीच मुठभेड़, सुपारी लेकर हत्या करने का आरोप ।

जालौन ब्रेकिंग अधिवक्ता हत्याकांड के आरोपी और पुलिस के बीच मुठभेड़, सुपारी लेकर हत्या करने का आरोप ।…

पूरी खबर पढ़ें →
जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश *सुसनेर में 30 ग्राम स्मैक के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, तस्करी में इस्तेमाल बाइक भी जब्त तीन लाख रुपये आंकी गई स्मैक की कीमत, मोटरसाइकि
04 आरक्षक (चालक) को मिला पदोन्नति प्रधान आरक्षक (चालक) के पद पर हुए पदोन्नत
Dhamtari04 Nov

04 आरक्षक (चालक) को मिला पदोन्नति प्रधान आरक्षक (चालक) के पद पर हुए पदोन्नत

पुलिस महानिरीक्षक रायपुर जोन,रायपुर अमरेश कुमार मिश्रा (भा.पु.से.) द्वारा जारी पदोन्नति आदेश एवं वर्ष 2026 की योग्यता सूची…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!