Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Moradabad

खेल: कबड्डी में सीएनएस एकेडमी ने मारी बाजी, 13 स्कूलों ने दिखाया दमखम

04 Nov 2026, 11:43 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
IMG 20261104 WA00722

कांठ तहसील क्षेत्र के कुचावली स्थित सीएनएस एकेडमी में ब्रास सिटी सहोदया के तत्वावधान में आयोजित अंतरविद्यालयीय कबड्डी चैंपियनशिप में मेजबान सीएनएस एकेडमी की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में मुरादाबाद के 13 विद्यालयों की टीमों ने प्रतिभाग किया। ग्रीन मीडोज स्कूल की टीम दूसरे और केसीएम स्कूल की टीम तीसरे स्थान पर रही।

प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन करते हुए दर्शकों का उत्साह बढ़ाया। रोमांचक मुकाबलों में खिलाड़ियों ने अपनी खेल प्रतिभा, अनुशासन और टीम भावना का परिचय दिया। सभी टीमों ने खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में हिस्सा लिया।विद्यालय के चेयरमैन सुंदर सिंह ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। खेलों से अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना विकसित होती है। ऐसी प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा निखारने और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करती हैं।

प्रधानाचार्य प्रियंका सिंह ने कहा कि खेल विद्यार्थियों में सकारात्मक ऊर्जा और आत्मविश्वास का संचार करते हैं। प्रतियोगिताओं से बच्चों को स्वस्थ प्रतिस्पर्धा, सहयोग और खेल भावना का महत्व सीखने को मिलता है। विद्यालय विद्यार्थियों के शैक्षणिक विकास के साथ-साथ खेल एवं अन्य गतिविधियों में भी उनकी प्रतिभा निखारने के लिए प्रयासरत है।प्रतियोगिता के समापन पर प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली टीमों को सम्मानित किया गया।

 

Report: Pankaj Kumar, Kanth ✍️

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Bijnor04 Nov

बिजनौर: प्रतिबंधित कैप्सूल मामले में अदालत का बड़ा फैसला, दो आरोपियों को राहत नहीं, जमानत याचिका ख़ारिज

वासु मित्तल की जमानत और सावेज की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, मेडिकल स्टोर से मिले थे 960 प्रतिबंधित…

पूरी खबर पढ़ें →
लैंड पोर्ट परिसर में हुई रंगोली प्रतियोगिता छात्र-छात्राओं ने बिखेरा अपनी प्रतिभा का जलवा
Bahraich04 Nov

लैंड पोर्ट परिसर में हुई रंगोली प्रतियोगिता छात्र-छात्राओं ने बिखेरा अपनी प्रतिभा का जलवा

*लैंड पोर्ट परिसर में हुई रंगोली प्रतियोगिता, छात्राओं ने बिखेरे कला के रंग* *आकर्षक रंगोलियों ने मोहा मन,…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!