स्कूल की बस पलटी,कई बच्चे घायल,सभी है सुरक्षित
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


रायबरेली। नसीराबाद थाना क्षेत्र में जायस-सलोन रोड से काजीपुर-तेलियानी जाने वाले मार्ग पर एसजेएस पब्लिक स्कूल गौरीगंज की बच्चों से भरी बस अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई।
हादसे के समय बस में 18 बच्चे सवार थे।ड्राइवर दीन दयाल निवासी नसीराबाद और क्लीनर गोपाल नारायण सिंह निवासी आलमपुर सहित कई बच्चों को मामूली चोटें आईं,जबकि एक बच्चे का कंधा टूट गया।सुरक्षित बच गए। स्थानीय लोगों ने बच्चों को बस से बाहर निकाला।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस के सामने अचानक एक बाइक आ गई।
जिसे बचाने के चक्कर में चालक ने बस को सड़क की कच्ची पटरी पर उतारने की कोशिश की किंतु बस फिसलकर खाई में पलट गई। स्थानीय लोगों ने आनन फानन में बच्चों को बाहर निकाला।
दुर्घटना की सूचना मिलते ही बच्चों के परिजन और एस जे एस स्कूल की प्रिंसिपल सदफ कौसर भी दो अन्य शिक्षकों के साथ मौके पर पहुंच गईं। चालक,क्लीनर और छात्र दर्शील निवासी आलमपुर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नसीराबाद में प्रारंभिक उपचार के बाद घर भेज दिया जबकि काजीपुर तेलियानी निवासी अरविंद कुमार अपने तीन बच्चों को रायबरेली के एक निजी अस्पताल में इलाज कराने ले गए।
उनकी बेटी वैष्णवी कक्षा 03,विवेक कक्षा 08 को हल्की चोट थी लेकिन बेटे वैभव कक्षा 09 का कंधा टूट गया था। इलाज के बाद तीनों को घर भेज दिया गया।
गनीमत रही कि हादसे में कोई मानवीय क्षति नहीं हुई।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

भारत में आगामी चुनावों से पहले राजनीतिक माहौल गरमाया हुआ है। विभिन्न दल अपनी-अपनी तैयारियों में जुटे हैं…
पूरी खबर पढ़ें →
Sandeep Sharma District Reporter Kurukshetra Haryana हरियाणा विधानसभा के 26 नवंबर को होने वाले एक दिवसीय विशेष सत्र…
पूरी खबर पढ़ें →
बेहट (सहारनपुर) समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 के लिए अपनी पहली पांच प्रत्याशियों की सूची…
पूरी खबर पढ़ें →
Sandeep Sharma District Reporter Kurukshetra Haryana हरियाणा में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू करने की दिशा में महत्वपूर्ण…
पूरी खबर पढ़ें →
गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व पर भक्तिमय हुआ बलौदाबाजार, भव्य शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब प्रभात…
पूरी खबर पढ़ें →
રાજકોટ રેન્જ SOGની કાર્યવાહીથી દારૂની હેરાફેરીનો પર્દાફાશ, એકની અટકાયત અને ત્રણ શખ્સો વોન્ટેડ જાહેર ચોટીલા: સુરેન્દ્રનગર જિલ્લાના ચોટીલા…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।