महाराष्ट्र राज्य विद्युत वितरण कं.लिमि. नें उपभोक्ताओं के लिए ” अभय योजना 2027″ शूरू की है।

प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र राज्य विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड ने दीपावली और नववर्ष के उपलक्ष्य में सभी गैर कृषि बिजली उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए " अभय योजना 2026-27 की शुरुआत की है, प्राप्त जानकारी अनुसार यह योजना उन सभी विद्युत उपभोक्ताओं के लिए है, जिनका कि बिजली सप्लाई किन्ही कारणों से बंद कर दिए गए हैं, इस योजना से उपभोकतागण अपने पुराने बकाया बिजली बिल का भुगतान आसानी से कर सकेंगे।.जानकारी अनुसार इस अभय योजना के माध्यम से विद्युत उपभोक्ताओं को उनके लंबित बिजली बिलों का भुगतान करने के लिए सरल तरीका भी मिलेग। महाराष्ट्र राज्य विद्युत वितरण कंपनी की इस जन कल्याणकारी योजना के अंतर्गत उच्च तनाव एवं निम्न तनाव, एचटी/ एलटी श्रेणियों के पात्र बिजली उपभोक्ताओं ,जिनका कि बिजली सप्लाई 31 मार्च 2026 तक स्थाई रूप से बंद कर दिए गए थे, तथा जिनका बिजली कनेक्शन 31 दिसंबर 2025 तक अस्थाई रूप से बंद कर दिए गए थे वे सभी बिजली उपभोक्ता इस अभय योजना का लाभ प्राप्त कर सकतें हैं।
जानकारी अनुसार इस योजना के तहत घरेलू , वाणिज्यिक, औद्योगिक तथा गैर कृषि उपभोक्ताओं को शामिल किया गया है। इस अभय योजना का लाभ यह है कि बिजली बिल बकाया राशि पर लगने वाला ब्याज तथा विलंब शुल्क पर सौ प्रतिशत तक की छूट भी दी गई है।
प्राप्त जानकारी अनुसार इस अभय योजना की शुरुआत होने की तारीख 15 दिसंबर 2026 तक अपनी पूरी बकाया राशि एक ही पारी में चुकानें वाले बिजली बिल उपभोक्ताओं के लिए यह विशेष छूट की घोषणा की गई है। जानकारी अनुसार निम्न दाब वाले घरेलू तथा व्यावसायिक उपभोक्ता जिनके कि बिजली की सप्लाई तीन वर्ष तक कटे रहें हैं, उन्हें दस प्रतिशत तक की छूट दी जायेगी ,जबकि जिनके कनेक्शन तीन वर्ष से अधिक समय से कटे हुए हैं, उन्हें बीस प्रतिशत तक की छूट की योजना है, तथा अन्य कम वोल्टेज और उच्च वोल्टेज वाले बिजली उपभोक्ताओं को दस प्रतिशत और पंद्रह प्रतिशत छूट मिल सकती है।.इस योजना के तहत उपभोक्ता अपने बकाया बिजली बिल की राशि का भुगतान एकसाथ य फिर किश्तों में भी कर सकतें हैं।
महाराष्ट्र राज्य विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड ने इस अभय योजना2026-27 के लिए आवेदन की प्रक्रिया को बहुत ही सरल और पूरी तरह से ऑनलाइन माध्यम भी रखा है। इस योजना के लिए पात्र उपभोक्ता महाराष्ट्र राज्य विद्युत वितरण कंपनी के आधिकारिक ऑनलाइन पोर्टल या मोबाईल एप्लीकेशन के माध्यम से आसानी के साथ अपना आवेदन दे सकतें हैं।
प्राप्त जानकारी अनुसार यह अभय योजना2026-27 आगामी 15जनवरी 2027 तक उपभोक्ताओं के लिए खाली रहेगी।.महाराष्ट्र राज्य विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड ने सभी लंबित बिजली बिल उपभोक्ताओं से उपलब्ध सुविधा का लाभ उठाने और अपने लंबित बिजली बिलों का भुगतान इस योजना के माध्यम से करने का आग्रह किया है।
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।







