अरुण पारख के नेत्रदान से, दो व्यक्तियों को मिलेगी रौशनी
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


मृत्यु के बाद भी रोशन रहेगी आंखें: अरुण पारख का नेत्रदान, दो लोगों को मिलेगी नई रोशनी।
पत्नी अर्चना पारख ने पति की अंतिम इच्छा को दिया सम्मान, बेटे और भाइयों की सहमति से हुआ नेत्रदान, शहर में बना प्रेरणा का प्रतीक।
जोधपुर। उद्यान अपार्टमेंट, अशोक उद्यान क्षेत्र निवासी श्री अरुण पारख पुत्र स्वर्गीय श्री उमराव सिंह पारख का आज प्रातः निधन हो गया। दुख की इस घड़ी में भी परिवार ने मानवता की ऐसी मिसाल पेश की, जो पूरे समाज के लिए प्रेरणा बन गई। परिवार ने दिवंगत अरुण पारख के नेत्रदान का निर्णय लिया, जिससे अब दो नेत्रहीन लोगों की दुनिया में रोशनी आएगी।
परिवार ने दिखाई बड़ी हिम्मत
नेत्रदान के लिए श्री अनिल पारख द्वारा परिवार को प्रेरित किया गया। मनोज वैद्य मेहता की सूचना पर दिवंगत की पत्नी श्रीमती अर्चना पारख ने पति की अंतिम इच्छा को सम्मान देते हुए बड़ा निर्णय लिया। पुत्र श्री अरिहंत पारख, भाई श्री कर्मवीर पारख एवं श्री किशोर सिंह पारख की सहमति से यह पुण्य कार्य संपन्न हुआ।
आई बैंक सोसायटी ऑफ राजस्थान, जोधपुर चैप्टर के राजेश सिंघवी के साथ तकनीकी कर्मचारी मैना व्यास ने स्वर्गीय अरुण जी के नेत्रों से कॉर्निया प्राप्त किए।आई बैंक सोसायटी ने जताया आभार
परिवार के इस मानवीय एवं प्रेरणादायी निर्णय के लिए आई बैंक सोसायटी ऑफ राजस्थान, जोधपुर चैप्टर ने परिजनों का हृदय से आभार व्यक्त किया। सोसायटी ने कहा कि नेत्रदान महादान है। एक व्यक्ति का नेत्रदान दो लोगों को दृष्टि दे सकता है। अरुण पारख का यह निर्णय समाज के अन्य लोगों को भी नेत्रदान के लिए प्रेरित करेगा।नेत्रदान के लिए करें संकल्प
यदि आप भी नेत्रदान करना चाहते हैं या इस बारे में जानकारी चाहते हैं तो आई बैंक सोसायटी की टोल-फ्री हेल्पलाइन *18008891651 / 9314419846* पर कभी भी संपर्क किया जा सकता है।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

गोवर्धन पूजा उत्सव प्रतिवर्ष कार्तिक मास शुक्ल पक्ष प्रतिपदा तिथि के दिन मनाया जाता है।गोवर्धन पूजा उत्सव, भगवान…
पूरी खबर पढ़ें →
🚨 ग्राम पडोरा थाना मायापुर से दुखद और आक्रोशित करने वाली खबर 🚨 दिनांक 08/11/2026 की रात्रि को…
पूरी खबर पढ़ें →
अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत, परिवार में पसरा मातम मोहनिया-रामगढ़ मुख्य मार्ग पर…
पूरी खबर पढ़ें →
महादलित बस्ती में समाजसेवी शिवम कुमार ने बांटी दीपावली की खुशियां, बच्चों को दिए दीये, मिठाइयां और उपहार…
पूरी खबर पढ़ें →
गावाच्या विकासासाठी आणि भ्रष्टाचाराविरोधात आवाज बुलंद करण्याचा निर्धार; धनराज भाऊ भडके ग्रामपंचायत निवडणूक स्वतंत्रपणे लढविणार! चिचपल्ली : गावाचा…
पूरी खबर पढ़ें →
कुदरा नगर पंचायत की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल, डीएम कुमार अनुराग से नदी की तत्काल सफाई कराने की…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।