छठ से पहले दुर्गावती नदी बदहाल! नदी में कचरे का अंबार, नगर पंचायत बेखबर!
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


कुदरा नगर पंचायत की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल, डीएम कुमार अनुराग से नदी की तत्काल सफाई कराने की मांग**
कुदरा (कैमूर)। छठ महापर्व नजदीक आते ही कुदरा नगर पंचायत क्षेत्र में दुर्गावती नदी की बदहाल स्थिति को लेकर स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी है। नदी में जगह-जगह कचरे का अंबार लगा हुआ है। लोगों का कहना है कि पिछले कई वर्षों से नदी में गंदगी जमा हो रही है, लेकिन नगर पंचायत की ओर से इसकी नियमित सफाई के लिए अब तक कोई ठोस पहल नहीं की गई है।
छठ महापर्व में दुर्गावती नदी श्रद्धालुओं और व्रतियों के लिए आस्था का प्रमुख केंद्र है। ऐसे में नदी में फैली गंदगी के बीच छठ व्रतियों को अर्घ्य देने में परेशानी होने की आशंका है। इसको लेकर स्थानीय लोगों में चिंता के साथ-साथ प्रशासन के प्रति आक्रोश भी बढ़ रहा है।
स्थानीय नागरिकों ने कैमूर जिलाधिकारी कुमार अनुराग से मामले में हस्तक्षेप करते हुए नदी की तत्काल सफाई कराने की मांग की है। लोगों का आरोप है कि नगर पंचायत की लापरवाही के कारण प्रत्येक वर्ष छठ पर्व के दौरान ऐसी स्थिति उत्पन्न होती है। सफाई के नाम पर केवल खानापूर्ति की जाती है, जबकि धरातल पर इसका कोई खास असर दिखाई नहीं देता।
लोगों ने मांग की है कि छठ पर्व से पहले दुर्गावती नदी की पूरी तरह सफाई कराई जाए, नदी में कचरा फेंकने पर रोक लगाई जाए तथा सफाई कार्य की निगरानी के लिए जिम्मेदार अधिकारियों की नियुक्ति की जाए। साथ ही लापरवाही बरतने वाले कर्मियों और जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई भी हो।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते नदी की सफाई नहीं कराई गई तो छठ महापर्व के दौरान व्रतियों और श्रद्धालुओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। अब देखना यह है कि जिला प्रशासन इस जनसमस्या पर कितनी जल्द संज्ञान लेता है और छठ से पहले दुर्गावती नदी की सफाई सुनिश्चित कराता है।
( कैमुर से अफसार आलम की रिपोर्ट )
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

गोवर्धन पूजा उत्सव प्रतिवर्ष कार्तिक मास शुक्ल पक्ष प्रतिपदा तिथि के दिन मनाया जाता है।गोवर्धन पूजा उत्सव, भगवान…
पूरी खबर पढ़ें →
🚨 ग्राम पडोरा थाना मायापुर से दुखद और आक्रोशित करने वाली खबर 🚨 दिनांक 08/11/2026 की रात्रि को…
पूरी खबर पढ़ें →
अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत, परिवार में पसरा मातम मोहनिया-रामगढ़ मुख्य मार्ग पर…
पूरी खबर पढ़ें →
महादलित बस्ती में समाजसेवी शिवम कुमार ने बांटी दीपावली की खुशियां, बच्चों को दिए दीये, मिठाइयां और उपहार…
पूरी खबर पढ़ें →
गावाच्या विकासासाठी आणि भ्रष्टाचाराविरोधात आवाज बुलंद करण्याचा निर्धार; धनराज भाऊ भडके ग्रामपंचायत निवडणूक स्वतंत्रपणे लढविणार! चिचपल्ली : गावाचा…
पूरी खबर पढ़ें →
आज की खबर ग्राम इमिलिया में गोवर्धन पूजा या मौन व्रत के त्यौहार में ग्राम वासी में खुशी…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।