Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Bhagalpur

भागलपुर संग्रहालय के 50 वर्ष पूर्ण होने पर गोल्डन जुबली पखवाड़े का भव्य शुभारंभ, लोक संस्कृति और छठ की झांकी ने मोहा मन*

12 Nov 2026, 11:49 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
भागलपुर संग्रहालय के 50 वर्ष पूर्ण होने पर गोल्डन जुबली पखवाड़े का भव्य शुभारंभ, लोक संस्कृति और छठ की झांकी ने मोहा मन* - भागलपुर, बिहार

*भागलपुर संग्रहालय के 50 वर्ष पूर्ण होने पर गोल्डन जुबली पखवाड़े का भव्य शुभारंभ, लोक संस्कृति और छठ की झांकी ने मोहा मन*

रिपोर्टर साहिल राज आगाज टाइम

*संग्रहालय केवल अतीत की धरोहरों का संग्रह नहीं, बल्कि हमारी सभ्यता, सांस्कृतिक पहचान और ऐतिहासिक चेतना का जीवंत केंद्र है*

*दिनांक 11 नवम्बर 2026:-* भागलपुर संग्रहालय की स्थापना के 50 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में बुधवार को संग्रहालय परिसर में गोल्डन जुबली पखवाड़े का भव्य शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर आयोजित उद्घाटन समारोह का विधिवत उद्घाटन जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी सह सहायक संग्रहालय अध्यक्ष, भागलपुर अंकित रंजन ने किया।उद्घाटन समारोह के अवसर पर कलाकारों द्वारा लोक नृत्य एवं लोकगीतों की आकर्षक प्रस्तुतियां दी गईं। वहीं, छठ महापर्व की सांस्कृतिक महत्ता और लोक परंपराओं को प्रदर्शित करती विशेष झांकी भी प्रस्तुत की गई। कार्यक्रम में आयोजित फोटो प्रदर्शनी के माध्यम से कला, संस्कृति एवं ऐतिहासिक विरासत से जुड़े विविध पक्षों को प्रदर्शित किया गया। समारोह में साहित्यकारों, शिक्षाविदों, इतिहासविदों, कलाकारों एवं आम नागरिकों की उपस्थिति रही। उपस्थित लोगों ने संग्रहालय की विभिन्न दीर्घाओं एवं प्रदर्शित कलाकृतियों का अवलोकन किया तथा भागलपुर की समृद्ध कला, संस्कृति एवं ऐतिहासिक विरासत से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं।
इस अवसर पर अंकित रंजन ने कहा कि भागलपुर संग्रहालय के 50 वर्ष पूर्ण होना केवल एक संस्थान की स्थापना के 50 वर्ष पूरे होने का अवसर नहीं है, बल्कि यह हमारी ऐतिहासिक चेतना, सांस्कृतिक विरासत और सामूहिक स्मृतियों के संरक्षण की पांच दशकों की यात्रा का महत्वपूर्ण पड़ाव है। संग्रहालय किसी भी समाज की पहचान और उसकी सभ्यतागत विकास यात्रा का साक्षी होता है। यहां संरक्षित प्रत्येक कलाकृति अपने समय, समाज, जीवनशैली, कला-कौशल और मानवीय संवेदनाओं की एक कहानी कहती है।
उन्होंने कहा कि संग्रहालय का महत्व केवल प्राचीन वस्तुओं को सुरक्षित रखने तक सीमित नहीं है। इसका वास्तविक उद्देश्य अतीत को वर्तमान से जोड़ना, नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से परिचित कराना तथा भविष्य के लिए सांस्कृतिक चेतना का निर्माण करना है। जब कोई विद्यार्थी किसी प्राचीन मूर्ति, सिक्के, पांडुलिपि या कलाकृति को देखता है, तो वह केवल एक वस्तु नहीं देखता, बल्कि उस समय के समाज, ज्ञान, विज्ञान, कला और जीवन-दर्शन को समझने का अवसर प्राप्त करता है। इसी दृष्टिकोण से भागलपुर संग्रहालय में शैक्षणिक एवं कलात्मक गतिविधियों का विस्तार किया जा रहा है और कई नई गतिविधियों को जोड़ा गया है, ताकि संग्रहालय आम नागरिकों, विद्यार्थियों, शोधार्थियों एवं कलाकारों के लिए एक सक्रिय सांस्कृतिक और ज्ञान केंद्र के रूप में विकसित हो सके।
उन्होंने बताया कि भागलपुर संग्रहालय में ताम्रपाषाण युग से लेकर आधुनिक युग तक की ऐतिहासिक एवं पुरातात्विक महत्ता की अनेक कलाकृतियां संरक्षित एवं प्रदर्शित हैं। यहां टेराकोटा की कलाकृतियां, पाषाण एवं धातु की मूर्तियां, प्राचीन सिक्के, पांडुलिपियां सहित विभिन्न ऐतिहासिक धरोहरों का महत्वपूर्ण संग्रह है। इसके अतिरिक्त संग्रहालय में मंजूषा कला दीर्घा एवं गांधी गैलरी की स्थापना की गई है। प्रकृति और संस्कृति के आपसी संबंध को प्रदर्शित करने के उद्देश्य से नवग्रह वाटिका भी विकसित की गई है।
उन्होंने आगे कहा कि संग्रहालय स्थानीय कला एवं कलाकारों के संरक्षण, संवर्धन और विकास के लिए भी निरंतर प्रयासरत है। इसी उद्देश्य से स्थानीय कलाकारों के सहयोग से प्रतिमाह मंजूषा हटिया का आयोजन किया जाता है, जिसके माध्यम से कलाकारों को अपनी कलाकृतियों के प्रदर्शन एवं बिक्री के लिए मंच उपलब्ध कराया जाता है। इस प्रकार संग्रहालय को केवल अतीत की विरासत का केंद्र न बनाकर वर्तमान की रचनात्मक गतिविधियों और स्थानीय कलाकारों की आजीविका एवं पहचान से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।गोल्डन जुबली पखवाड़े के संबंध में उन्होंने बताया कि यह आयोजन 26 नवंबर तक चलेगा। इस दौरान सांस्कृतिक, शैक्षणिक, साहित्यिक एवं कलात्मक गतिविधियों की विविध श्रृंखला आयोजित की जाएगी। इसमें कवि सम्मेलन, पुरातत्व, इतिहास एवं संग्रहालय विषयक संगोष्ठी, विभिन्न कलाओं पर आधारित कार्यशालाएं, टेराकोटा कला कार्यशाला, योग एवं आर्टिस्ट कैंप, संग्रहालय कर्मियों की विचार गोष्ठी तथा सम्मान समारोह सहित कई कार्यक्रम प्रस्तावित हैं। पखवाड़े के दौरान प्रतिदिन संध्या में विभिन्न कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएंगी, जिससे स्थानीय कला एवं संस्कृति को प्रोत्साहन मिलेगा तथा आम लोगों की संग्रहालय के प्रति सहभागिता बढ़ेगी।
उन्होंने आम नागरिकों, विद्यार्थियों, कला प्रेमियों, साहित्यकारों, इतिहास एवं पुरातत्व के अध्येताओं तथा स्थानीय कलाकारों से इस आयोजन में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की।गोल्डन जुबली पखवाड़े का यह आयोजन भागलपुर संग्रहालय की गौरवशाली 50 वर्षों की यात्रा को स्मरण करने के साथ-साथ इसके आगामी विकास, सांस्कृतिक गतिविधियों के विस्तार तथा नई पीढ़ी को अपनी ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

जिला जन-सम्पर्क कार्यालय,
भागलपुर
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Art, Culture and Youth Department, Government of Bihar

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

मोहनिया में गुड़ फैक्ट्री पर प्रशासन की छापेमारी, 250 बोरी गुड़ जब्त
Kaimur (Bhabua)12 Nov

मोहनिया में गुड़ फैक्ट्री पर प्रशासन की छापेमारी, 250 बोरी गुड़ जब्त

मोहनिया में गुड़ फैक्ट्री पर प्रशासन की छापेमारी, 250 बोरी गुड़ जब्त मिठाई बनाने के एक्सपायर लाइसेंस पर…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Gaya12 Nov

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, इमामगंज के नेतृत्व में अवैध अफीम की खेती के विरुद्ध छापेमारी अभियान चलाया गया l

आज दिनांक 11.11.2026 को वरीय पुलिस अधीक्षक, गया के निर्देशन में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, इमामगंज के नेतृत्व में…

पूरी खबर पढ़ें →
सकरबासा काली पूजा मेला में भोजपुरी स्टार गायिका निशा उपाध्याय की होगी शानदार प्रस्तुति, अंतिम रात सजेगी संगीत की महफिल
Begusarai11 Nov

सकरबासा काली पूजा मेला में भोजपुरी स्टार गायिका निशा उपाध्याय की होगी शानदार प्रस्तुति, अंतिम रात सजेगी संगीत की महफिल

सकरबासा काली पूजा मेला में भोजपुरी स्टार गायिका निशा उपाध्याय की होगी शानदार प्रस्तुति, अंतिम रात सजेगी संगीत…

पूरी खबर पढ़ें →
छठ महापर्व की तैयारियों को लेकर विधानसभा अध्यक्ष डॉ प्रेम कुमार ने विभिन्न छठ घाटों का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश l
शराब पीकर गांव में हंगामा कर रहा युवक गिरफ्तार, ब्रेथ एनालाइजर जांच में 550 एमजी अल्कोहल की पुष्टि
Kaimur (Bhabua)11 Nov

शराब पीकर गांव में हंगामा कर रहा युवक गिरफ्तार, ब्रेथ एनालाइजर जांच में 550 एमजी अल्कोहल की पुष्टि

शराब पीकर गांव में हंगामा कर रहा युवक गिरफ्तार, ब्रेथ एनालाइजर जांच में 550 एमजी अल्कोहल की पुष्टि…

पूरी खबर पढ़ें →
बेटर सोसाइटी के रक्तदान शिविर में 22 युवाओं ने किया स्वैच्छिक रक्तदान, मानवता की पेश की मिसाल
Begusarai11 Nov

बेटर सोसाइटी के रक्तदान शिविर में 22 युवाओं ने किया स्वैच्छिक रक्तदान, मानवता की पेश की मिसाल

बेटर सोसाइटी के रक्तदान शिविर में 22 युवाओं ने किया स्वैच्छिक रक्तदान, मानवता की पेश की मिसाल दिवाली…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!