Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Haridwar

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार में आध्यात्मिक धर्मशाला ‘कामधेनु लोक’ का किया भव्य लोकार्पण

13 Nov 2026, 07:24 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार में आध्यात्मिक धर्मशाला ‘कामधेनु लोक’ का किया भव्य लोकार्पण - HARIDWAR, उत्तराखंड

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार में आध्यात्मिक धर्मशाला ‘कामधेनु लोक’ का किया भव्य लोकार्पण

गौसेवा और आध्यात्मिक पर्यटन को मिलेगा नया आयाम, धर्मशाला से होने वाली आय गोसंरक्षण एवं मानव सेवा के कार्यों में होगी समर्पित

11 गोवंश से शुरू हुई श्री कृष्णायन देसी गौरक्षाशाला की सेवा यात्रा आज पांच राज्यों में 35 हजार से अधिक गोवंश तक पहुंची

हरिद्वार, 12 नवंबर। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को हरिद्वार के सप्तऋषि क्षेत्र में गंगा तट पर नवनिर्मित आध्यात्मिक धर्मशाला ‘कामधेनु लोक’ का विधिवत लोकार्पण किया। श्री कृष्णायन देसी गौरक्षाशाला से जुड़ी इस धर्मशाला का उद्देश्य श्रद्धालुओं एवं साधकों को आध्यात्मिक वातावरण में ठहरने की सुविधा उपलब्ध कराने के साथ ही गौसेवा और मानव सेवा के कार्यों को आर्थिक रूप से मजबूत करना है। धर्मशाला से प्राप्त होने वाली आय संस्था द्वारा संचालित गौसंरक्षण एवं सेवा कार्यों में समर्पित की जाएगी।

लोकार्पण समारोह में पूर्व मुख्यमंत्री एवं महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी, कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, मदन कौशिक, प्रदीप बत्रा, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, विधायक प्रेमचंद अग्रवाल एवं प्रीतम सिंह पंवार सहित अनेक जनप्रतिनिधि, पूज्य संत-महात्मा तथा जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने श्री कृष्णायन देसी गौरक्षाशाला द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा में गौमाता का विशेष स्थान है। गौसेवा केवल आस्था का विषय नहीं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक विरासत, सामाजिक जीवन और ग्रामीण अर्थव्यवस्था का भी अभिन्न अंग है। उन्होंने कहा कि गौसंरक्षण के माध्यम से प्राकृतिक खेती, जैविक खाद और बायोगैस को बढ़ावा देकर किसानों की आय में वृद्धि की जा सकती है।

मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि ‘कामधेनु लोक’ गौसेवा, पर्यावरण संरक्षण और आध्यात्मिक पर्यटन के समन्वय का एक अनुकरणीय उदाहरण बनेगा। साथ ही वर्ष 2027 में प्रस्तावित कुंभ मेले से पहले यह धर्मशाला हरिद्वार की आध्यात्मिक पहचान को और समृद्ध करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

11 गोवंश से शुरू हुआ सफर, आज 35 हजार से अधिक गोवंश की सेवा

श्री कृष्णायन देसी गौरक्षाशाला ने वर्ष 2010 में मात्र 11 गोवंश के संरक्षण के संकल्प के साथ अपनी सेवा यात्रा शुरू की थी। संस्था के अनुसार आज पांच राज्यों में 15 से अधिक गौशालाओं के माध्यम से 35 हजार से अधिक गोवंश को आजीवन आश्रय, उपचार और पोषण उपलब्ध कराया जा रहा है। हरिद्वार में भी बड़ी संख्या में निराश्रित, घायल, वृद्ध और बीमार गोवंश की सेवा की जा रही है, जिनमें अनेक नंदी भी शामिल हैं।

संस्था द्वारा संचालित पांच हाइड्रोलिक गौसेवा एम्बुलेंस अब तक पांच हजार से अधिक गोवंश को दुर्घटनाओं एवं विपरीत परिस्थितियों से बचाकर सुरक्षित आश्रय तक पहुंचा चुकी हैं। इसके अतिरिक्त संस्था प्रतिदिन 1500 से अधिक जरूरतमंद लोगों को भोजन उपलब्ध कराती है। जरूरतमंद परिवारों को राशन एवं चिकित्सा सहायता भी प्रदान की जाती है।

कामधेनु लोक की आय से देशभर में गौसेवा को मिलेगा सहयोग

संतों द्वारा कामधेनु लोक के संचालन का दायित्व दिल्ली निवासी गौतम सरदाना को सौंपा गया है। लोकार्पण समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी ने गौसेवा के प्रति गौतम सरदाना एवं उनकी पत्नी सिद्धि सरदाना के समर्पण की सराहना की।

इस अवसर पर गौतम सरदाना एवं सिद्धि सरदाना ने कहा कि श्री भागीरथी धाम के संत और ब्रह्मचारी वर्षों से गौमाता की रक्षा एवं सेवा के लिए देशभर में सहयोग जुटाने का कार्य कर रहे हैं। ग्वालियर में आयोजित एक यज्ञ के दौरान उनके मन में यह भाव आया कि संतों की इस सेवा यात्रा को सरल बनाने के लिए कुछ सार्थक प्रयास किया जाना चाहिए। संतों के आशीर्वाद और अनेक शुभचिंतकों के सहयोग से आज कामधेनु लोक का निर्माण साकार हो पाया है।

उन्होंने कहा कि धर्मशाला से होने वाली आय उन सभी प्रदेशों में गौमाता की सेवा के लिए समर्पित की जाएगी, जहां संस्था द्वारा गौसेवा के कार्य संचालित किए जा रहे हैं। इतनी बड़ी सेवा किसी एक व्यक्ति के प्रयास से नहीं, बल्कि अनेक लोगों के सहयोग और समर्पण से आगे बढ़ती है। उन्होंने इस सेवा कार्य में सहयोग देने वाले सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।

प्रदेश में 16 हजार से अधिक निराश्रित गोवंश को मिल रहा आश्रय

मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेश सरकार द्वारा गौसंरक्षण के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी देते हुए बताया कि उत्तराखंड में 72 पंजीकृत एवं 9 अनुबंधित गोसदनों के माध्यम से 16 हजार से अधिक निराश्रित गोवंश को आश्रय दिया जा रहा है। इसके साथ ही प्रदेश में 63 स्थानों पर नई गौशालाओं के निर्माण के लिए भूमि चिह्नित की गई है। उन्होंने कहा कि सरकार गौसंरक्षण को ग्रामीण अर्थव्यवस्था और किसानों की आजीविका से जोड़ने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है।

संत-महात्माओं एवं जनप्रतिनिधियों की रही गरिमामयी उपस्थिति

कार्यक्रम में महामंडलेश्वर स्वामी ईश्वरदास जी महाराज, स्वामी आत्मानंद जी महाराज, स्वामी सच्चिदानंद साक्षी जी महाराज, महामंडलेश्वर स्वामी सोमेश्वरदास जी महाराज एवं स्वामी संजय महंत सहित अनेक संत-महात्मा उपस्थित रहे।

इसके अलावा हरिद्वार की महापौर किरण जैसल, रुड़की की महापौर अनीता अग्रवाल, जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर तथा मुख्य विकास अधिकारी ललित नारायण मिश्र सहित जिला प्रशासन के अधिकारी एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।

गंगा तट पर आध्यात्मिक वातावरण में ठहरने की सुविधा

सप्तऋषि क्षेत्र में गंगा तट पर स्थित कामधेनु लोक श्रद्धालुओं एवं साधकों के लिए आध्यात्मिक वातावरण में ठहरने की सुविधा उपलब्ध कराएगा। इस धर्मशाला की विशेषता यह है कि यहां से प्राप्त होने वाली आय गौमाता के संरक्षण, उपचार, पोषण एवं मानव सेवा के कार्यों में खर्च की जाएगी। इस प्रकार कामधेनु लोक धार्मिक पर्यटन के साथ-साथ गौसेवा के लिए स्थायी आर्थिक सहयोग का माध्यम भी बनेगा।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

*15 ग्राम पंचायतों में आयोजित हुई जल चौपाल, जल संरक्षण एवं पेयजल व्यवस्था सुदृढ़ करने पर दिया जोर
Jhabua13 Nov

*15 ग्राम पंचायतों में आयोजित हुई जल चौपाल, जल संरक्षण एवं पेयजल व्यवस्था सुदृढ़ करने पर दिया जोर

*मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान अंतर्गत हरिनगर में आयोजित हुआ जन विश्वास शिविर* *15 ग्राम पंचायतों में आयोजित हुई…

पूरी खबर पढ़ें →
जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश एलएलएम की डिग्री के बाद नहीं चुनी वकालत, खेतों में लिख रहे सफलता की नई इबारत कानड़ के युवा किसान सैयद शाकिब हुसैन ने ड्रिप और मल्चिं
जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश आगर जिले की 1.13 लाख से अधिक लाड़ली बहनों के खातों में पहुंचे 16.72 करोड़ रुपए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सिंगल क्लिक से जारी की य
जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश लोकसेवकों में सेवा भाव विकसित करने की पहल, कर्मयोगी कर्तव्य कार्यक्रम के तहत मास्टर ट्रेनरों को प्रशिक्षण 31 दिसंबर तक सभी विभागों क
धनबाद से मुंबई तक रेल टिकट कालाबाज़ारियों का मजबूत नेटवर्क? RPF और CIB ने कैसे किये चौंकानेवाले खुलासे
Dhanbad13 Nov

धनबाद से मुंबई तक रेल टिकट कालाबाज़ारियों का मजबूत नेटवर्क? RPF और CIB ने कैसे किये चौंकानेवाले खुलासे

धनबाद(DHANBAD): काले हीरे की नगरी धनबाद में काले धंधे की लंबी फेहरिश्त है. काला धंधा करने वाले रेलवे…

पूरी खबर पढ़ें →
जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश पीएम आवास की अंतिम किस्त रोकने पर सचिव पर निलंबन और रोजगार सहायक पर सेवा समाप्ति की कार्रवाई के निर्देश पालड़ा में जनविश्वास अभियान
error: Content is protected !!